
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में बाइक और डंपर की भिड़ंत हो गई। ये हादसा शुक्रवार को खजराना बायपास पर हुआ है। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उनकी तीन साल की बेटी गंभीर घायल हो गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मर्ग कामय कर मामले की जांच में जुट गई है।
बाइक सवार कई मीटर तक घिसटते चले गए
खजराना थाना पुलिस के मुताबिक, दंपति और उनकी बायपास पर बाइक से कनाड़िया की ओर जा रहे थे। इस दौरान वह डंपर को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान डंपर की चपेट में आ गए। बाइक सवार कई मीटर तक घिसटते चले गए। इस हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उनकी तीन साल की बेटी गंभीर घायल हो गई।
पुलिस हिरासत में डंपर चालक
मृतका का नाम करीना परमार (30) बताया जा रहा है। हालांकि, बेटी और पति का नाम पुलिस को अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले में मृतकों के बारे में जानकारी निकालने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने बताया कि डंपर चालक को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। इनके पास से आधार कार्ड मिला है। पुलिस जांच कर रही है।