इंदौरमध्य प्रदेश

Indore : धूमधाम से निकाली पुरुषार्थ भगवा यात्रा, 21 रथ और 1100 बाइकों से शहरभर में गूंजे जय-जय श्रीराम के नारे

इंदौर। रविवार को इंदौर में पुरुषार्थ भगवा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा के दौरान सभी बाइक सवार हाथों में भगवा ध्वज लिए इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र के एमआर-10 चौराहे से निकलते हुए शहर के खजराना बंगाली चौराहा, वर्ल्ड कप पिपलियाहाना, मूसाखेड़ी, आजाद नगर, रीगल चौराहा, इलायची, पाटनी पूरी, मालवा मिल, हुकुमचंद एवं घंटाघर होते हुए यह यात्रा को राजवाड़ा पर समाप्त किया।

भगवा यात्रा में 21 रथ और 1100 बाइकों को शामिल किया गया। वाहनों पर भगवा साड़ी में महिलाएं सवार हुई। संस्था पुरुषार्थ द्वारा हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में यह यात्रा निकाली गई।

यात्रा में महिलाओं ने भी लिया हिस्सा

इस भगवा यात्रा पुरुषों के साथ ही बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी अपने अपने वाहन के ऊपर भगवा ध्वज लेकर भगवान जय श्रीराम के नारे लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा के अध्यक्ष नानू राम कुमावत ने बताया कि इस यात्रा में लगभग डेढ़ हजार कार्यकर्ता है, जिन्होंने इस व्यवस्था को संभाला है।

क्या है इस यात्रा का उद्देश्य ?

यात्रा के दौरान मार्ग में जलपान यातायात व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए यह यात्रा शहर के सभी मार्गों से निकाली गई। इस यात्रा का उद्देश्य था कि आने वाले हिंदी नववर्ष एवं गुड़ी पड़वा के दौरान सभी हिंदुओं को जागृत करना और एकत्र करना है।

( इनपुट- हेमंत नागले)

इंदौर की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button