
रूस और यूक्रेन के बीच 37 दिनों से जारी जंग में यूक्रेन के कई बड़े शहरों को पूरी तरह तबाह कर दिया गया है। वहीं अब रूसी हमलों के जवाब में यूक्रेन की आर्मी ने रूस पर हमला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को यूक्रेन के 2 हेलिकॉप्टरों ने रूस के पश्चिमी शहर बेलगोरोड में एक ऑयल डिपो पर एयरस्ट्राइक की। इस हमले में दो लोग घायल हो गए।
Mykolayiv में 24 लोगों की मौत
यूक्रेन की स्टेट इमरजेंसी सर्विस के मुताबिक, Mykolayiv में रूसी मिसाइल एक बिल्डिंग से टकराई थी। इस हमले में अबतक कुल 24 लोगों की मौत हो चुकी है। 23 लोगों के शव मलबे से निकाले जा चुके हैं।
यूक्रेन ने रूस के तेल डिपो पर किया हमला
यूक्रेन की सीमा से जुड़े हुए रूसी शहर बेल्गोरोद के गवर्नर ने दावा किया है कि, उनके यहां के एक तेल डिपो पर यूक्रेनी सेना की ओर से एयरस्ट्राइक की गई है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के हेलीकॉप्टरों ने इस पर हमला किया। दरअसल, शुक्रवार सुबह यहां के तेल डिपो में भयानक आग की खबरें सामने आई थीं।
An oil depot is on fire in #Belgorod, #Russia.
"The emergency services went to the place of fire, measures are being taken to eliminate it", said Gladkov, the governor of the region in his Telegram channel. pic.twitter.com/ey7rC5ChSz
— NEXTA (@nexta_tv) April 1, 2022
एक होगी रूस और बेलारूस की करेंसी!
यूक्रेन से चल रही जंग के बीच रूस और बेलारूस की करेंसी एक होने जा रही है। रूसी मीडिया के हवाले से सामने आ रहीं खबरों के मुताबिक, जल्द ही दोनों देशों की मुद्रा एक हो सकती है।
ये भी पढ़ें- यूक्रेन में थमेगा युद्ध या रूस बना रहा मूर्ख! पुतिन ने कीव से सेना हटाने का किया ऐलान, लेकिन US को मॉस्को पर संदेह
चेर्नोबिल न्यूक्लियर पावर प्लांट से हट रही है रूसी सेना
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रूसी सेना ने 24 फरवरी को चेर्नोबिल न्यूक्लियर पावर प्लांट पर कब्जा कर लिया था। जहां से अब रूसी सैनिकों ने पीछे हटना शुरू कर दिया है। अधिकारी ने बताया, सैनिक चेर्नोबिल से दूर जा रहे हैं और बेलारूस में प्रवेश कर रहे हैं।

यूक्रेन में अब तक 153 बच्चों की मौत
यूक्रेन के प्रासीक्यूटर जनरल ऑफिस के मुताबिक, रूसी हमले में अब तक 153 बच्चे की मौत हो चुकी है, जबकि 245 से ज्यादा बच्चे घायल हैं। बच्चों को सबसे ज्यादा नुकसान कीव, दोनेत्स्क, खारकीव, चर्नीहीव में हुआ है।
ये भी पढ़ें- श्रीलंका में बिगड़े हालात: राष्ट्रपति के घर के बाहर हिंसक प्रदर्शन, स्ट्रीट लाइटें की गई बंद