इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन: विदेश से आए प्रवासियों ने दिए सुझाव, बोले- छोटे बिजनेस लाते हैं बड़े निवेश

इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आए लोगों ने मध्य प्रदेश को प्रगति के मार्ग पर अग्रसर करने के लिए अपने सुझाव दिए। रोल ऑफ डायसपोरा यूथ इन इनोवेशन एंड न्यू टेक्नोलॉजी पर विदेश से आए प्रवासियों ने अपने बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही सीएम के सामने ऐसे कई प्रस्ताव रखे, जिससे युवाओं को रोजगार मिलने के साथ ही प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूती मिलेगी।
[caption id="attachment_55881" align="aligncenter" width="600"]
यूके से आए फुटबॉल फैन ऐप के संस्थापक व सीईओ अमित सिंह राठौर ने भेंट कर मध्यप्रदेश में टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में निवेश के संबंध में चर्चा की।[/caption]
यूके से आए फुटबॉल फैन ऐप के संस्थापक व सीईओ अमित सिंह राठौर ने भेंट कर मध्यप्रदेश में टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में निवेश के संबंध में चर्चा की।[/caption]
Uk से आए अमित ने सीएम के सामने रखा प्रस्ताव
Uk से आए अमित सिंह राठौर ने बताया कि, वो झाबुआ के रहने वाले हैं और पिछले 15-16 सालों से अमेरिका में रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि, आदिवासी अंचल (झाबुआ) से लंदन तक का सफर काफी संघर्ष वाला रहा। अमेरिका में उनका वेब 3 (जिसे नए जमाने का इंटरनेट कहा जा रहा है) का बिजनेस है। इसका एक ऐप्लीकेशन भी है फुटबॉल फैन ऐप नाम से। ये एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जिस पर लोग अपना कंटेंट पोस्ट करते हैं। इसमें उनके पोस्ट किए गए कंटेंट के आधार पर कुछ ऑफर्स और वाउचर भी दिए जाते हैं। https://twitter.com/psamachar1/status/1611975336299986947?t=sypqJznkndr3EmQ2mjM0ig&s=08 ऐप एंड फैन कॉइन कंपनी के CEO अमित सिंह राठौर ने बताया कि, उन्होंने सीएम शिवराज को वेब थ्री के एक्सीलेंस एंड इनोवेशन सेंटर बनाने का प्रस्ताव दिया। यह नए जमाने का इंटरनेट है। इससे कंटेंट क्रिएटर्स, वेब प्रोड्यूसर्स का deta किसी प्लेटफ़ार्म का नहीं रहेगा, जबकि इससे क्रिएटर्स के राइट्स उसके पास ही रहेंगे। अमित मूल रूप से झबुआ से हैं और 2007 से यूके में हैं। इनकी कंपनी 2019 से यूके में है।क्या हैं इसके फायदे
- इसमें हैकिंग का कोई डर नहीं होता है।
- इसमें वायरस या सिक्योरिटी की कोई दिक्की नहीं होती।
- इसका एक्सेस सिर्फ ऑथराइज्ड लोगों के पास ही रहता है।
- ये बहुत सिक्योर, फास्ट और चीप है।











