इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

इंदौर : मंत्री तुलसीराम सिलावट ने दिग्विजय को बताया कांग्रेस का कोरोना, बोले- पूर्व सीएम को चीन में लेना था जन्म

इंदौर। मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट शनिवार को जानापाव स्थित भगवान परशुराम के जन्म स्थल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूर्व सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि, दिग्विजय सिंह बिना सोच, बिना विचार के कांग्रेस के कोरोना हैं। कोरोना की उत्पत्ति में चीन हुई है, इसलिए मेरी महाकाल से प्रार्थना है कि, दिग्विजय सिंह का जन्म चीन में होना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि, जितनी कांग्रेस बची है उसका भी दिग्विजय सिंह जी बंटाधार कर देंगे। महाकाल उन्हें सद्बुद्धि दे। वहीं दिग्विजय सिंह के महाकाल मंदिन जाने को लेकर मंत्री सिलावट ने कहा कि, उस पवित्र स्थान को इन जैसे नेताओं की टिप्पणी से अछूता रखा जाए।

दिग्विजय सिंह देश के लिए कलंक हैं : मंत्री सारंग

एक दिन पहले ही प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा था कि, दिग्विजय सिंह जैसे नेता निश्चित रूप से इस देश के लिए कलंक हैं। महाकाल बाबा से यही प्रार्थना है कि, ऐसे लोगों का हिंदुस्तान में कोई स्थान नहीं होना चाहिए।

दिग्विजय सिंह के बयान पर विवाद

गौरतलब है कि, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह इन दिनों उज्जैन के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि, मैंने महाकाल से प्रार्थना की है कि कांग्रेस में कोई दूसरा ज्योतिरादित्य सिंधिया पैदा न हो। जब कमलनाथ सरकार को गिराया गया उस समय राजा महाराजा बीजेपी के हाथों बिक गए थे। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बयान के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी ट्वीट किया था।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा। सिंधिया ने लिखा कि, हे प्रभु महाकाल कृपया दिग्विजय सिंह जी जैसे देश विरोधी और मध्यप्रदेश के बंटाधार, भारत में पैदा न हो।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेें…

संबंधित खबरें...

Back to top button