
इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के शास्त्री मार्केट में कई दुकानदारों ने बिना अनुमति के दुकानों के निर्माण कर लिए थे। इसके बाद मामला कोर्ट तक चला गया था। अब निगम ने ऐसी सभी दुकानों को सील कर दिया, जहां पर नियमों को ताक पर रखकर निर्माण बढ़ा लिया गया था।
नियमों को ताक पर रखकर किया निर्माण
इंदौर नगर पालिका निगम ने सख्ती दिखाते हुए शास्त्री मार्केट की 9 से अधिक दुकानों को सील कर दिया। गलत तरीके से किए गए निर्माण के चलते निगम ने कार्रवाई की है। दरअसल, मार्केट के कई दुकानदारों ने बिना किसी अनुमति के निर्माण बढ़ा लिए थे। इसके बाद नगर निगम और शास्त्री मार्केट के बीच का विवाद कोर्ट तक जा पहुंचा। यहां से दुकानदारों को निराशा हाथ लगी।
#इंदौर : #नगर_पालिका_निगम ने सख्ती दिखाते हुए शास्त्री मार्केट की 9 से अधिक #दुकानों को सील कर दिया। मामला गलत तरीके से किया गए निर्माण से जुड़ा है।@advpushyamitra @MPPoliceDeptt #MPNews #IndoreMunicipalCorporation #PeoplesUpdate pic.twitter.com/TGT2uuyrDx
— Peoples Samachar (@psamachar1) February 21, 2023
निगम ने लगातार जारी किए थे नोटिस
इतना ही नहीं इसके बाद इन दुकानदारों को निगम लगातार नोटिस जारी कर रहा था, लेकिन नोटिस के बावजूद दुकानें खाली नहीं करने पर निगम ने अब इन दुकानों को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान निगम के राजस्व विभाग का अमला मौजूद था।
ये भी पढ़ें: इंदौर : नगर निगम की कार्रवाई का विरोध, रिमूवल गाड़ी के आगे लेट गईं महिलाएं; पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर सभी को हटाया