Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर नगर निगम में 125 करोड़ का घोटाला : मामले में एक और FIR दर्ज, अवैध नल कनेक्शन से आरोपियों ने की 2.48 करोड रुपए के पानी की चोरी

Follow on Google News
इंदौर नगर निगम में 125 करोड़ का घोटाला : मामले में एक और FIR दर्ज, अवैध नल कनेक्शन से आरोपियों ने की 2.48 करोड रुपए के पानी की चोरी
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में नगर निगम के 125 करोड रुपए के सिवरेज घोटाले में पुलिस ने एक और FIR दर्ज की है। एमजी रोड पुलिस द्वारा नगर निगम के निलंबित एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और उनके करीबी रिश्तेदार पर देर रात मामला दर्ज किया गया। आरोपियों द्वारा साल 2014 से अब तक लगभग 2.48 करोड रुपए का पानी चोरी किया गया है, जो की 115 माह में 1840 लाख लीटर पानी की चोरी बताई जा रही है। आरोपियों पर लगातार नए नए मामले दर्ज हो रहे हैं, वहीं पुलिस दोनों से पूछताछ कर इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।

शहर में बेचते थे चोरी किया पानी

डीसीपी पंकज पांडे के अनुसार, नगर निगम घोटाले में निलंबित एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अभय राठौर निवासी गुलाब बाग कॉलोनी के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान निवारण अधिनियम के तहत एक और प्रकरण पंजीबद किया है। जिसमें उसके एक नजदीक के रिश्तेदार के साथ मिलकर उन्होंने घर में अवैध तरीके से नल कनेक्शन ले रखा था। जिससे वह रोजाना लाखों रुपए का पानी बेचा करते थे, इससे पहले अभय राठौर के घर 4 इंच का एक अवैध नल कनेक्शन भी मिला था। इस मामले में पुलिस ने पहले ही एक प्रकरण पंजीबद्ध किया हुआ है। वहीं पुलिस को जांच में यह जानकारी सामने आई कि अभय राठौर द्वारा नगर पालिका में रहते हुए अवैध तरीके से नल कनेक्शन लेकर अक्टूबर 2014 से अब तक 115 माह में प्रतिदिन 70000 लीटर पानी अवैध तरीके से बेचा गया। जिससे एग्जीक्यूटिव इंजीनियर द्वारा अब तक 2.48 करोड रुपए कमाए गए हैं। आरोपी द्वारा तीन टैंकर के नंबर भी पुलिस को मिले हैं जिनके द्वारा वह एक दिन छोड़कर टैंकरों से 1.06 लाख लीटर पानी शहर में बेचा करते था। वह प्रति टैंकर 10,000 रुपए तक लेता था। यह राशि और भी बढ़ सकती है और मामले में अन्य खुलासे भी जल्द होने की पुलिस बात कह रही है।

अवैध नल कनेक्शन में 24 घंटे आता था पानी

सबसे आश्चर्य की बात यह है कि एग्जीक्यूटिव निलंबित इंजीनियर अभय राठौर गुलाब बाग स्थित जो अवैध कनेक्शन लिया था। उसमें 24 घंटे पानी सप्लाई होता था और इस पानी को वह दिन-रात बेचा करता था, पानी की चोरी के साथ-साथ अभय राठौर ने कितने घोटाले किए हैं नगर निगम उन मामलों की भी जांच कर रही है।

उप्र के एटा से पकड़ा गया था आरोपी

लगभग 6 दिन पहले ही फरार अभय राठौर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को इंदौर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एटा से गिरफ्तार किया था। आरोपी पर 25 हजार का इनाम भी पुलिस द्वारा घोषित किया गया था। वहीं पुलिस इस पूरे घोटाले की लगातार कड़ियां जोड़ने में लगी हुई है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल नगर निगम का यह घोटाला नगर निगम की पांच कंपनियों द्वारा 2015 से 2022 तक किया गया। जिसमें लगभग 188 बिल नगर निगम के वित्त विभाग में पेश किए थे, जहां सबसे बड़ी बात यह है कि, नगर निगम में बिना कार्य किए इन सभी फर्मों द्वारा वह बिल का भुगतान नगर निगम द्वारा कर दिया गया। इसमें अब तक 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, वहीं पांच आरोपी अभी भी फरार हैं। नगर निगम कमिश्नर और जिला प्रशासन की टीम द्वारा लगातार इस पूरे प्रकरण पर नजर रखकर फरार आरोपी और नगर निगम अधिकारी सहित सभी कर्ताधर्ताओं पर पुलिस नकेल कस रही है। https://x.com/psamachar1/status/1791683413344215480 (इनपुट - हेमंत नागले) ये भी पढ़ें- इंदौर नगर निगम फर्जी बिल घोटाला : मास्टरमाइंड एक्जीक्यूटिव इंजीनियर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार, सवा सौ करोड़ के घोटाले में था फरार
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts