इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

इंदौर : नगर निगम की सहायक राजस्व निरीक्षक की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर

हेमंत नागले, इंदौर। राऊ सहायक राजस्व निरीक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, निगम अधिकारी एक्टिवा से अपने घर जा रही थी तभी अचानक पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद निगम अधिकारी के सिर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी देते हुए महेश यादव ने बताया कि नगर परिषद में काम करने वाली गीता पांडे एआरआई के पथ पर नियुक्त है, जहां पर शनिवार देर शाम वह अपने घर लौट रही थी। इस दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने महिला की गाड़ी को टक्कर मार दी। जिसके बाद महिला के सिर में गंभीर चोट आई, अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज

जांच अधिकारी महेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, घटना की अन्य जानकारी पुलिस द्वारा निकाली जा रही है। चश्मदीद लोगों की मानें तो एक्टिवा को ब्रेकर पर धीरे करने के दौरान पीछे से आ रहे ट्रैक्टर द्वारा हादसा हुआ है। फिलहाल, इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे जिससे की ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा सके।

ये भी पढ़ें- इंदौर : विदेशी ब्रांड की नकली सिगरेट बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, 3 लाख की सिगरेट बरामद

संबंधित खबरें...

Back to top button