इंदौर नगर निगम की कार्रवाई : मछली बाजार इलाके में 70 साल पुराने जर्जर मकानों को किया जमींदोज, देखें VIDEO

इंदौर। इंदौर नगर निगम द्वारा गुरुवार सुबह शहर के कुछ ऐसे मकान जो कि बुरी तरह से जर्जर हो गए हैं उन्हें गिराने की कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई शहर के मछली बाजार इलाके में की गई, जहां पर 70 साल पुराना मकान बारिश में हादसे की वजह बन सकता था। कार्रवाई के बाद निगम अधिकारियों का कहना था कि शहर के कई ऐसे मकानों को चिन्हित किया जा रहा है, जो कि बुरी तरह से जर्जर हो गए हैं और जो कि किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।
मछली बाजार में जर्जर मकान में लगभग 5 परिवार रहते थे, जिन्हें पहले भी नगर निगम द्वारा हिदायत दी गई थी और पूर्व में छज्जा गिरने की घटना भी हो चुकी थी।





















