इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

इंदौर : जैन परिवार के घर बदमाशों ने फेंका अंडा, पत्थर में लिपटा मिला खत- आज अंडे मारे हैं कल गोली मार देंगे

इंदौर। शहर के भंवरकुंआ थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ बदमाशों ने एक जैन परिवार के घर अंडे फेंके, इसके साथ ही एक पत्थर में लिपटा खत भी मिला। खत में लिखा था, आज अंडे मारे हैं कल गोली मार देंगे। जिसके बाद इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई। वहीं पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया के अनुसार, भंवरकुंआ थाना क्षेत्र के मनीष बाग कॉलोनी के रहने वाले नवीन कुमार जैन पेशे से एक कपड़ा व्यापारी हैं। 21 जुलाई की सुबह करीब 7:00 बजे उनकी बालकनी और दीवार पर कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा पहले अंडे फेंके गए। इसके बाद बालकनी में एक पत्थर में लिपटा हुआ कागज भी मिला। जिसमें लिखा हुआ था कि, आज अंडे मारे हैं कल गोली मार देंगे। घटना की जानकारी के बाद व्यापारी नवीन कुमार जैन द्वारा अपने दोस्तों को दी गई। जिसके बाद जैन समाज के लोग थाने पहुंचे और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। वहीं पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज और अन्य जानकारी भी निकाल रही है।

(इनपुट – हेमंत नागले)

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button