इंदौरमध्य प्रदेश

इंदौर : असिस्टेंट बैंक मैनेजर से दुष्कर्म, बार संचालक के बेटे बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर ठगे 40 लाख रुपए

इंदौर। शहर में असिस्टेंट बैंक मैनेजर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में बार संचालक के बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला का परिचय बैंक में आने के दौरान आरोपी से परिचय हुआ था। उसने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। इस दौरान उसने वीडियो बना लिया था जिसे वायरल करने की धमकी देकर 40 लाख रुपए ऐंठ लिए।

ये भी पढ़ें: Indore : अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

महिला का पति से हो चुका तलाक

पुलिस के मुताबिक, विजयनगर में रहने वाली 40 वर्षीय महिला असिस्टेंट बैंक मैनेजर है। जिसने कौस्तुभ पुत्र कैलाश सिंगारे के खिलाफ दुष्कर्म और रुपए ठगने का मामला दर्ज कराया है। महिला ने अपने बयान में बताया था कि 2016 में पति से विवाद हो गया था। 2018 में उसका तलाक हो गया। उन दोनों एक 10 साल का बेटा भी है। साल 2018 में आरोपी कौस्तुभ ग्राहक के रूप में बैंक आता-जाता था। इस दौरान दोनों में परिचय हो गया और बातचीत होने लगी थी।

शादी का झांसा देकर परिवार से मिलवाया

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि तलाक के बाद कौस्तुभ ने शादी का प्रस्ताव रख और अपने परिवार से भी मिलवाया। तब कौस्तुभ की मां ने चांदी का सिक्का और अंगूठी देकर रिश्ता पक्का कर दिया। इस बीच कौस्तुभ ने महिला से जल्द शादी करने के नाम पर लगातार शारीरिक संबंध बनाए। महिला जब भी उससे शादी का बोलती तो वह आर्थिक स्थिति कमजोर बता कर टाल देता था। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पहले कमिश्नर को भी की थी। जिसकी जांच चल रही है। अभी आरोपी की गिरफ्तार नहीं हो पाई है।

ये भी पढ़ें: जबलपुर में युवती की दबंगई : बीच सड़क पर डिलीवरी बॉय को जूती से पीटा, जमकर दी गालियां, देखें VIDEO

होटल में बनाया अश्लील वीडियो

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे आरोपी ने भंवरकुआं स्थित होटल 25 अवर्स में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। जहां पर उसका अश्लील वीडियो बनाकर फोटो भी ले लिए थे। गौरतलब कि इस होटल को माफिया अभियान दुष्कर्म एवं छेड़छाड़ जैसे मामलों के तहत पुलिस प्रशासन ने ढहा दिया है। आरोपी ने महिला से अलग-अलग कामों से करीब 40 लाख रुपए ऐंठ ले लिए। वह खुद को गैंगस्टर बताकर धमकाने लगा। उसने कहा कि उस पर करीब 40 केस चल रहे हैं। बता दें कि कौस्तुभ के पिता कैलाश सिंघारे का राजेंद्र नगर क्षेत्र में बार है, जहां कई बार छापे पड़ चुके हैं।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button