VIDEO : इंदौर में ड्रेनेज की सफाई के दौरान हुआ विवाद, नगर निगमकर्मी भैय्या लाल विश्वकर्मा के साथ रहवासियों ने की मारपीट; थाने पहुंचा मामला

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर ने कुछ दिन पहले ही लगातार 7वीं बार स्वच्छता में पहला स्थान प्राप्त किया है। लेकिन, शहर के स्वच्छता से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। यहां नाली से कचरा निकालकर बाहर रखने के चलते रहवासियों ने नगर निगमकर्मी भैय्या लाल विश्वकर्मा की पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर निगम के सभी अधिकारी-कर्मचारी संयोगितागंज थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया।
मौके पर पहुंची पार्षद का कहना है कि मोहम्मद शमी खान नाम के युवक ने मारपीट की है। वह वार्ड नंबर 55 के मुरई मोहल्ले का रहने वाला है। शनिवार सुबह जब नगर निगम कर्मचारी वहां पहुंचे तो मोहम्मद शमी ने नगर निगम कर्मचारी की पिटाई कर दी। इसके बाद यह जानकारी नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों को दी गई।
घटना का वीडियो आया सामने
जानकारी के मुताबिक, घटना शनिवार दोपहर की है। इंदौर नगर निगम वार्ड 55 में नाले की सफाई कर रहे कर्मचारियों की वहीं के रहवासियों ने पिटाई कर दी। रहवासियों का कहना था कि नगर निगम हमेशा कचरा नाले से बाहर रखकर चली जाती है, जिसके कारण यह विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि निगम कर्मचारी की रहवासियों ने पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें निगम कर्मचारियों को वहीं के रहने वाले कुछ युवक पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।