आत्महत्या का LIVE VIDEO : पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड से परेशान पति ने खुद को लगाई आग, मरने से पहले लोगों को न्योता भी दिया; स्टेटस पर बताए आरोपियों के नाम

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक बार फिर दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपने स्टेटस के जरिए खुदकुशी करने की बात कही और फिर उसने ऐसा किया भी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इसके साथ ही ये कदम उठाने की वजह भी उसने अपने स्टेटस के जरिए सबको बताई। घटना 4 जनवरी की है। 80 प्रतिशत जल जाने के कारण 9 दिन बाद आज सुबह उसकी मौत हो गई।
मृतक सुनील[/caption]
मरने से पहले लोगों को दिया न्योता
वीडियो शेयर कर व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड से वह काफी परेशान था। इतना ही नहीं व्यक्ति ने मरने से पहले लोगों को न्योता भी दिया कि वह कब, कहां क्या करने वाला है। साथ ही उसने आरोपियों के नाम भी बताए हैं।आत्महत्या से पहले VIDEO शेयर किया
जानकारी के मुताबिक, मामला जूनी इंदौर थाने का है। अपनी पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड से परेशान होकर पति सुनील ने आत्महत्या कर ली। घटना से पहले पति ने पत्नी के बॉयफ्रेंड और उसके पूरे परिवार वालों का नाम अपने लाइव वीडियो में बताया और अपने ऊपर पेट्रोल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद गंभीर अवस्था में व्यक्ति को अस्पताल में एडमिट कराया था, लेकिन शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। देखें VIDEO...
एक्शन मोड में पुलिस
सुनील की मौत के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया और स्टेटस के आधार पर उसकी पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड की तलाश कर रही है। साथ ही जितने भी व्यक्तियों के नाम उसने अपने स्टेटस पर डाले थे, पुलिस इस मामले में भी जांच कर रही है।सुनील ने मरने से पहले बताया आत्महत्या का कारण
घटना को लेकर घायल सुनील के परिजनों ने पुलिस को बताया कि 4 जनवरी को सुनील ने काटजू कॉलोनी स्थित अपने ससुराल के सामने आत्महत्या का प्रयास किया था। आत्महत्या से पहले सुनील ने स्टेटस पर यह वीडियो भी अपलोड किया था कि वह 4 तारीख को अपने ससुराल के सामने जाकर आत्महत्या कर लेगा। परिजनों ने आगे बताया, सुनील का कहना था कि उसकी पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड अशोक सचदेवा से परेशान होकर वह जान दे रहा है। [caption id="attachment_102406" align="aligncenter" width="600"]
मृतक सुनील[/caption]











