नशे के खिलाफ क्राइम ब्रांच की दो बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, जावरा में ब्राउन शुगर और इंदौर में 11 किलो गांजा बरामद

इंदौर क्राइम ब्रांच ने आज दो कार्रवाई करते हुए अवैध नशे के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा है। पहली कार्रवाई में जावरा के आरोपी से ब्राउन शुगर मिली है, जो इंदौर में डिलीवरी करने आया था। इसके साथ ही दूसरी कार्रवाई में 11 किलो से अधिक गांजा पुलिस को मिला है। इस मामले में क्राइम ब्रांच जल्द खुलासा करेगी।





















