Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

3.5 किलो गांजा के साथ चाय दुकानदार गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर दबोचा, एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज; इस साल अब तक 46 मामलों में 99 आरोपी गिरफ्तार
Follow on Google News
3.5 किलो गांजा के साथ चाय दुकानदार गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच ने आरोपी को किया गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 3.526 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 35 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी गांजा बेचने की नीयत से उसे अपने कब्जे में रखे हुए था।

ये भी पढ़ें: बेटे-बहू पर बुजुर्ग माता-पिता से मारपीट कर घर से निकालने पर , पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

क्राइम ब्रांच के अनुसार, पुलिस आयुक्त के निर्देश पर शहर में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को टीम इंडस्ट्री एरिया, सांवेर रोड स्थित सेक्टर-एफ में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इस दौरान गली नंबर-3 में एक व्यक्ति नीले रंग का पिट्ठू बैग लेकर संदिग्ध अवस्था में जाता दिखाई दिया।

ये भी पढ़ें: Iran America War: बुशहर समेत कई ईरानी शहरों में धमाकों से बढ़ा तनाव, अमेरिका ने नए हमले से किया इनकार

पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोका और तलाशी ली। बैग की जांच में 3.526 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। आरोपी मादक पदार्थ रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद गांजा और बैग जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजू पटेल (36) पिता बिन्दादीन पटेल निवासी 218/1, गोविंद नगर खारचा, थाना बाणगंगा के रूप में हुई है। वह चाय की दुकान संचालित करता है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 101/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें: MP High Court : ‘प्रोबेशन पीरियड में नहीं कर सकते वेतन कटौती’

क्राइम ब्रांच के मुताबिक, 1 जनवरी 2026 से अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 46 प्रकरण दर्ज कर 99 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस अवधि में पुलिस ने 22.613 किलोग्राम एमडी ड्रग्स, 24.838 किलोग्राम गांजा, 256.08 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 ग्राम कोकीन सहित करीब 2.72 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त कर अवैध ड्रग्स नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई की है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts