PlayBreaking News

पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली जाते समय टकराया पक्षी, 169 यात्री थे सवार

Follow on Google News
पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली जाते समय टकराया पक्षी, 169 यात्री थे सवार

पटना एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक बार फिर इमरजेंसी लैंडिंग की घटना सामने आई। इंडिगो की फ्लाइट 6E-5009, जो पटना से दिल्ली जा रही थी, उड़ान भरते ही बर्ड हिट की चपेट में आ गई। विमान में कुल 169 यात्री सवार थे। पक्षी टकराने की वजह से पायलट ने सतर्कता बरतते हुए विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार सभी यात्री सुरक्षित हैं और तकनीकी टीम विमान की मरम्मत में जुटी हुई है।

लगातार दूसरे दिन एयरपोर्ट पर तकनीकी संकट

इस घटना से एक दिन पहले ही, 8 जुलाई को दिल्ली से पटना पहुंची एअर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई थी। खराबी के चलते विमान तय समय पर दोबारा उड़ान नहीं भर सका, जिससे यात्रियों को लगभग 7 घंटे तक एयरपोर्ट पर ही इंतजार करना पड़ा। फ्लाइट का शेड्यूल सुबह 10:40 का था, लेकिन विमान शाम 6 बजे तक उड़ान नहीं भर सका।

परेशान यात्रियों से किया हंगामा

लंबे समय तक फ्लाइट में देरी और सूचना की कमी से यात्री परेशान हो गए और उन्होंने एयरपोर्ट पर हंगामा शुरू कर दिया। एयर इंडिया की ओर से बाद में कुछ यात्रियों को अन्य फ्लाइट्स से दिल्ली रवाना किया गया। बाकी यात्रियों को उसी विमान से शाम को उड़ान भरने की व्यवस्था की गई।

Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts