
इन दिनों सोशल मीडिया पर भारत के वीर जवानों के वीडियो काफी ट्रेंड कर रहे हैं।26 जनवरी को नई दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए भारतीय सेना, वायु सेना और नौसेना के जवान रिहर्सल कर रहे हैं। इसी बीच भारतीय नौसेना के जवानों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें नौसेना के जवानों को ‘मोनिका ओ माई डार्लिंग’ गाना गाते देखा जा सकता है।
जवानों ने गाया ‘मोनिका ओ माई डार्लिंग’ गाना
इस वीडियो में भारतीय जवानों को परेड की रिहर्सल के दौरान गाना गाने के साथ ही गाने की धुन पर झूमते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में नौसेना के जवानों को ‘मोनिका ओ माई डार्लिंग’ गाना गाते देखा जा सकता है। इस वीडियो को लोग अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं।
Monica Darling at Rajpath is with #IndianNavy #RepublicDay#RepublicDay2022 #IndianDefenseServices See the video below? pic.twitter.com/j5EmWO6rm5
— SUMIT SINGH (@sumitsingh_018) January 20, 2022
इस साल कई मायनों में अलग होगी परेड
26 जनवरी को देशभर में बड़ी ही धूम-धाम से गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर राजधानी दिल्ली में देश के राष्ट्रपति राजपथ पर तिरंगा फहराते हैं। इस साल गणतंत्र दिवस परेड कई मायनों में अलग होगी, क्योंकि यह भारत की विरासत, देश की बढ़ती रक्षा शक्ति और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संगम से चिह्नित होगी। वहीं रिहर्सल के दौरान भारतीय नौसेना के जवानों का गाया एक गाना सभी का दिल जीतता दिख रहा है।
ये भी पढ़ें- Republic Day : 75 साल में पहली बार 30 मिनट देरी से शुरू होगी गणतंत्र दिवस परेड, ये है वजह
23 जनवरी से शुरू होगा उत्सव
गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी के दिन ही भारत का संविधान लागू हुआ था और इस दिन को गणतंत्र दिवस घोषित किया गया था। इस बार उत्सव 24 जनवरी के बजाय 23 जनवरी को शुरू होगा, जिसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस को याद करते हुए विशेष कार्यक्रम होंगे। सप्ताह भर चलने वाला उत्सव 30 जनवरी, शहीद दिवस तक जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें- केंद्र का बड़ा फैसला : अब हर साल 23 जनवरी से शुरू होगा गणतंत्र दिवस का जश्न, इस वजह से बदली गई तारीख