ताजा खबरराष्ट्रीय

समुद्री सीमाओं पर ताकत बढ़ा रहा भारत, बाेइंग से सुपर हॉर्नेट फाइटर जेट के सौदे पर चल रही बात

बेंगलुरू। इंडियन नेवी ने बोइंग कंपनी के सुपर हॉर्नेट फाइटर जेट खरीदने में रुचि दिखाई है। कंपनी ने इन फाइटर जेट्स की पूरी डिटेल नेवी को सौंपी है। बोइंग डिफेंस, स्पेस एंड सिक्योरिटी के भारत के हेड ऑफ बिजनेस डेवलपमेंट एलैन गार्सिया ने बताया कि कंपनी ने भारतीय नौसेना को विवरण सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना ने 6 अपाचे हेलिकॉप्टर और पी-8 पेट्रोलिंग फाइटर जेट्स खरीदने में भी रुचि दिखाई है।

बेंगलुरू में चल रहे एयरो इंडिया-2023 शो में पहुंचे गार्सिया ने कहा कि फिलहाल नौसेना हमारे द्वारा दी गई सारी जानकारी का आकलन कर रही है। हम फाइटर जेट्स की आपूर्ति के लिए तैयार हैं। बस भारतीय नौसेना के फैसले का इंतजार है।

समुद्री निगरानी के लिए बेहतर है पी-8 जेट

भारतीय नौसेना पिछले कुछ सालों से पी-8 विमानों का इस्तेमाल कर चुकी है। बोइंग के अधिकारियों का कहना है कि कई घंटे तक उड़ानों और गश्त में यह फाइटर जेट भारतीय नौसेना की क्षमता, समुद्री निगरानी और पनडुब्बी रोधी क्षमताओं के लिए बेहतर साबित हो रहा है। बोइंग पी-8 विमानों के साथ कुछ और अपाचे हेलिकॉप्टर मुहैया कराने में भी मदद कर सकती है। गार्सिया ने बताया कि भारतीय नौसेना ने 6 अपाचे खरीदे हैं और उसे पहले 6 विमानों की आपूर्ति का इंतजार है। बोइंग के अधिकारी ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संदर्भ में कहा कि अमेरिका के बाहर कंपनी की सबसे बड़ी इकाई बेंगलुरू में है, जहां 4,000 से ज्यादा इंजीनियर काम कर रहे हैं। बेंगलुरु के अलावा कंपनी के 5,000 से अधिक कर्मचारी भारत के अन्य हिस्सों में कार्यरत हैं।

संबंधित खबरें...

Back to top button