पाक-चीन से निपटने की तैयारी : श्रीनगर एयर बेस पर एडवांस्ड फाइटर मिग-29 तैनात, हवा में भर सकेंगे ईंधन

श्रीनगर। इंडियन एयरफोर्स ने श्रीनगर एयरबेस पर मिग-29 फाइटर जेट की स्क्वाड्रन को तैनात किया है। 'डिफेंडर ऑफ द नॉर्थ' के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले ट्राइडेंट्स स्क्वाड्रन ने श्रीनगर हवाई अड्डे पर मिग-21 स्क्वाड्रन की जगह ले ली है। ये फाइटर जेट अब पाकिस्तान और चीन से आने वाले खतरों का जवाब देंगे, श्रीनगर एयरबेस चीन और पाकिस्तान के करीब हैं।
मिग-29 की खासियत
- श्रीनगर में तैनात किए गए मिग-29 अपग्रेड किए गए हैं और मॉर्डन फीचर्स से लैस हैं।
- इनमें लंबी दूरी की एयर-टू-एयर मिसाइलें, एयर-टू-ग्राउंड वैपन्स और दूसरे खतरनाक हथियार जोड़े गए हैं।
- गलवान घाटी में 2020 में चीन के साथ टकराव होने के बाद लद्दाख सेक्टर में भी मिग-29 तैनात किए गए थे। मिग-29 में लड़ाई के दौरान दुश्मन एयरक्राफ्ट को जाम करने की भी क्षमता है।
- मिग-29 का एलिवेशन मैदानों की तुलना में ज्यादा है।
- अपग्रेड किए गए मिग-29 को रात में नाइट विजन गोगल्स की मदद से उड़ाया जा सकता है।
- ये आसमान में दूसरे एयरक्राफ्ट से फ्यूल ले सकता है, जिससे यह लंबी दूरी तक उड़ान भर सकता है।




















