कोरोना डेली अपडेट: शुक्रवार को 29 हजार नए केस मिले, 28 हजार लोग ठीक हुए; 290 लोगों की मौत हुई

Follow on Google News
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को देश में 29 हजार 616 नए केस मिले, 28 हजार 46 लोग ठीक हुए और 290 लोगों की मौत हुई। पिछले 24 घंटे में देश में 4 हजार 496 एक्टिव केस कम हुए हैं। इससे पहले गुरुवार को देश में 29 हजार 616 नए केस मिले थे। वहीं केरल में शुक्रवार को कोरोना के 17 हजार 983 नए मामले सामने आए और 127 लोगों की मौत हो गई। Image
तारीख केस
18 सितंबर 30 हजार 773
19 सितंबर 30 हजार 256
20 सितंबर 26 हजार 115
21 सितंबर 26 हजार 964
22 सिंतबर 31 हजार 923
23 सितंबर 31 हजार 382
24 सितंबर 29 हजार 616

आंकड़ों में कोरोना

अब तक कुल संक्रमित– 3 करोड़ 36 लाख 24 हजार अब तक हुई मौतें– 4 लाख 46 हजार 658 अब तक ठीक हुए– 3 करोड़ 28 लाख 76 हजार एक्टिव केस की संख्या – 3 लाख 1 हजार

वैक्सीनेशन अपडेट

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक 23 सितंबर तक देशभर में 84 करोड़ 89 लाख 29 हजार 160 कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। शुक्रवार को देश में 71.04 लाख टीके लगाए गए। Image

कितने टेस्ट किए गए

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक अब तक देश में करीब 56.16 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। शुक्रवार को 15.92 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3% से कम है। देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.33 % है जबकि रिकवरी रेट 97.78 % है। एक्टिव केस 0.89 % हैं। कोरोना एक्टिव केस मामले में भारत दुनिया में 8वें स्थान पर है। Image
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts