नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के डेली मामलों में रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को देश में 26 हजार 964 नए केस मिले, 34 हजार 167 लोग ठीक हुए और 383 लोगों की मौत हुई। इससे पहले सोमवार को देश में 26 हजार 115 नए केस मिले थे, 34 हजार 469 लोग ठीक हुए थे और 252 लोगों की मौत हुई थी। पिछले 24 घंटे में देश में 7 हजार 586 एक्टिव केस कम हुए हैं। वहीं बात करें केरल की तो यहां मंगलवार को कोरोना के 15 हजार 768 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण से प्रदेश में 214 लोगों की मौत हो गयी।
तारीख | केस |
15 सितंबर | 30 हजार 570 |
16 सितंबर | 34 हजार 403 |
17 सितंबर | 35 हजार 662 |
18 सितंबर | 30 हजार 773 |
19 सितंबर | 30 हजार 256 |
20 सितंबर | 26 हजार 115 |
21 सितंबर | 26 हजार 964 |
आंकड़ों में कोरोना
अब तक कुल संक्रमित– 3 करोड़ 35 लाख 31 हजार
अब तक हुई मौतें– 4 लाख 45 हजार 768
अब तक ठीक हुए– 3 करोड़ 27 लाख 83 हजार
एक्टिव केस की संख्या – 3 लाख 1 हजार 989
वैक्सीनेशन अपडेट
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 21 सितंबर तक देशभर में 82 करोड़ 65 लाख 15 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। वहीं मंगलवार को 75.57 लाख टीके लगाए गए।
अब तक कितने टेस्ट किए गए
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार, अब तक करीब 55.67 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते दिन 16 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है।
सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका में
देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.33% है जबकि रिकवरी रेट 97.75% है। एक्टिव केस 0.92% हैं। कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 8वें स्थान पर है। कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है। जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौतें भारत में हुई हैं।