कोरोना वाइरसस्वास्थ्य

कोरोना डेली अपडेट: मंगलवार को 15 हजार नए केस मिले, 22 हजार लोग ठीक हुए; 226 लोगों की मौत हुई

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में एक बार फिर बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को देश में 15 हजार 823 नए केस मिले, 22 हजार 844 लोग ठीक हुए और 226 लोगों की मौत हुई। इससे पहले सोमवार को देश में 14 हजार 313 नए केस मिले थे।

Image

कोरोना के आंकड़े

  • रविवार को देश में 18 हजार 132 नए केस मिले थे, 23 हजार 624 लोग ठीक हुए थे और 214 लोगों की मौत हुई थी।
  • शनिवार को देश में 18 हजार 166 नए केस मिले थे, 23 हजार 624 लोग ठीक हुए थे और 214 लोगों की मौत हुई थी।
  • शुक्रवार को देश में 19 हजार 740 नए केस मिले थे, 23 हजार 70 लोग ठीक हुए थे और 248 लोगों की मौत हुई थी।
  • गुरुवार को देश में 21 हजार 257 केस दर्ज किए गए थे, 24 हजार 963 लोग ठीक हुए थे और 271 लोगों की मौत हुई थी।

आंकड़ों में कोरोना

  • अब तक कुल संक्रमित– 3 करोड़ 40 लाख
  • अब तक हुई मौतें– 4 लाख 51 हजार 189
  • अब तक ठीक हुए– 3 करोड़ 33 लाख 42 हजार
  • एक्टिव केस की संख्या – 2 लाख 7 हजार 653

वैक्सीनेशन अपडेट

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को कोरोना वैक्सीन की 50 लाख 63 हजार 845 डोज दी गईं। देश में अब तक 96 करोड़ 43 लाख 79 हजार 212 का वैक्सीनेशन हो चुका है।

कितने टेस्ट किए गए

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक 11 अक्टूबर 2021 तक कोरोना वायरस के लिए 58 करोड़ 63 लाख 63 हजार 442 नमूनों का परीक्षण किया गया। इनमें से मंगलवार को 13 लाख 25 हजार 399 टेस्ट किए गए।

संबंधित खबरें...

Back to top button