PlayBreaking News

IND vs SL:कोलबों में डाउन दिखा टिम इंडिया का ये खिलाड़ी, जितने के लिए करनी होगी बेहतर बल्लेबाजी

श्रीलंका के खिलाफ खेलने के लिए भारतीय टीम की तैयारी जोरो शोरो पर है, लेकिन इसी बीच कोलंबो में टेस्ट सीरीज के दौरान ये बल्लेबाज खेल के लिए फेल नजर आ रहे हैं। भारत और श्रीलंका के खिलाफ मैच का आगाज 15 अगस्त से हैं।
Follow on Google News
कोलबों में डाउन दिखा टिम इंडिया का ये खिलाड़ी, जितने के लिए करनी होगी बेहतर बल्लेबाजी
सीरीज के दौरान ये बल्लेबाज खेल के लिए फेल नजर आ रहे हैं।

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट सीरिज मैच के लिए भारतीय टीम की तैयारी जौरो शोरो पर है, मैच से पहले भारतीय टीम ने कोलंबो में अपनी प्रैक्टिस शुरू कर दि है। पहले दिन खिलाड़ियों ने जमकर प्रैक्टिस की, लेकिन इस दौरान बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल स्पिन गेंदबाजों के सामने काफी परेशान नजर आए। पडिक्कल ने करीब 40 मिनट तक बल्लेबाजी का अभ्यास किया। खास बात यह रही कि उन्होंने थ्रोडाउन प्रैक्टिस नहीं की और सीधे नेट्स में बल्लेबाजी करने उतर गए। प्रैक्टिस के दौरान उन्हें स्पिन गेंदबाजों को खेलने में दिक्कत हुई।

गेंदों पर पडिक्कल के बल्ले की दिखी कमजोरी

भारतीय टीम ने स्पिनर्स के खिलाफ स्पेशल सेशन किया था जिसमें ये बल्लेबाज फेल होते दिखे, नेट्स में युवा स्पिनर सारांश जैन ने उन्हें कई बार परेशान किया। उनकी गेंदों पर पडिक्कल के बल्ले का बाहरी किनारा भी लगा। इसके अलावा रवींद्र जडेजा और मानव सुथार की गेंदों पर भी वह कई बार इनसाइड एज खाते दिखे। उनके फुटवर्क में भी कमजोरी नजर आई।

ये भी पढ़ें: नए कप्तान, नई चुनौती, आयरलैंड-अफगानिस्तान वनडे सीरीज से शुरू हुआ नया अध्याय

सीरिज में गौतम गंभीर दिखे गंभीर

इस पूरे प्रैक्टिस मैच में टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर लगातार नजर बनाए हुए थे। इस दौरान वह काफी गंभीर दिखे और खिलाड़ियों से लंबी बातचीत करते रहे। उन्होंने खास तौर पर शुभमन गिल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा के साथ उनकी तकनीक को लेकर चर्चा की। वहीं बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने भी शुभमन गिल के साथ बल्लेबाजी पर काफी देर तक बात की।

ये भी पढ़ें: Share Market Today: सेंसेक्स में 152 अंक की तेजी, निफ्टी 10 अंक चढ़कर 24624 पर बंद; रियल्टी और ऑटो सेक्टर में खरीदारी

स्पिन के खिलाफ करनी होगी बेहतर बल्लेबाजी

भारतीय टीम ने पहले दिन स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ ज्यादा समय तक प्रैक्टिस किया। वहीं भारतीय टीम अच्छी तरह जानती है कि अगर गॉल टेस्ट जीतना है तो स्पिन के खिलाफ बेहतर बल्लेबाजी करनी होगी। हाल के समय में भारत को दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। उन मुकाबलों में भारतीय बल्लेबाज स्पिन गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते नजर आए थे। यही वजह है कि इस बार श्रीलंका दौरे पर टीम स्पिन के खिलाफ अपनी तैयारी को और मजबूत करने में जुटी हुई है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani
Bhopal
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts