People's Update
Monday, March 9, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Monday, March 9, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    'मिशन पूरा होगा तो दुनिया ज्यादा सुरक्षित होगी', ईरान युद्ध के बीच बोले US के विदेश मंत्री
    ईरान-US-इजरायल युद्ध: फ्रांस लाल सागर में 2 जंगी जहाज भेजेगा- राष्ट्रपति मैक्रों
    महाराष्ट्र: अंबरनाथ में गणेश केमिकल कंपनी में भीषण आग, किसी के हताहत की खबर नहीं
    लोकसभा स्पीकर हटाने के प्रस्ताव पर BJP से अमित शाह-किरेन रिजीजू समेत 8 नेता बोलेंगे
    पश्चिमी एशिया युद्ध से अर्थव्यवस्था को नुकसान, LPG की कीमतें बढ़ीं: राहुल गांधी
    समाजवादी पार्टी असम विधानसभा चुनाव में पांच सीटों पर इलेक्शन लड़ेगी
    इंडोनेशिया ने ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम खरीदने के लिए भारत के साथ एग्रीमेंट किया
    सांसद अनुराग शर्मा पर नामांकन हलफनामे में प्रॉपर्टी छिपाने के आरोप में शिकायत दर्ज
    मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच इंडिगो फ्लाइट का इथोपिया से लौटी वापस
    बिहार का CM बनने पर निशांत कुमार का 'साइलेंट पास', कहा- मां की बहुत याद आ रही
    CG : विधानसभा सत्र में अफीम की खेती पर कांग्रेस का जमकर हंगामा
    ईरानी मिसाइल अटैक से इजरायल में एक और मौत, जंग में मरने वालों की संख्या 11 हुई
    दिल्ली दंगा केस: शरजील इमाम को भाई की शादी में जाने के लिए 10 दिन की अंतरिम जमानत
    स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा कल, बोल सकते हैं अमित शाह
    विजयपुर: कांग्रेस MLA मुकेश मल्होत्रा का चुनाव निरस्त
    खेल
    क्रिकेट

    Asia Cup Final 2023 : भारत ने जीता एशिया कप का खिताब, श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर 8वीं बार बना चैम्पियन

    Publish Date: 17 Sep 2023, 6:03 PM (IST)Reading Time: 9 Minute Read
    Follow on Google News
    कोलंबो। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशिया कप 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंकाई टीम टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 15.2 ओवर में 50 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में टीम इंडिया ने 6.1 ओवर में 51 रन बनाते हुए जीत हासिल कर ली। भारतीय टीम की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 7 ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट झटके। जबकि, हार्दिक पंड्या ने 2.2 ओवर में 3 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं जसप्रीत बुमराह को 1 सफलता मिली।

    टीम इंडिया 8वीं बार बनी चैंपियन

    टीम इंडिया ने श्रीलंका को एशिया कप के फाइनल में 10 विकेट से हरा कर 8वीं बार यह खिताब अपने नाम किया। इससे पहले भारत ने 1984, 1988, 1990–91, 1995, 2010, 2016 और 2018 में खिताब जीता था। भारत ने यह टूर्नामेंट सात बार वनडे और एक बार टी20 में जीता है, जबकि श्रीलंकाई टीम ने 6 बार यह खिताब जीता है। श्रीलंका 5 बार वनडे और एक बार टी-20 में खिताब जीता है। वही पाकिस्तान की टीम 2 बार चैंपियन बनी है।

    भारत एशिया कप का फिर बना चैम्पियन

    भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशिया कप 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से पराजित किया। भारत आठवीं बार एशिया कप का चैम्पियन बना है। फाइनल मुकाबले में भारत को जीत के लिए 51 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 6.1 ओवरों में ही हासिल कर लिया। 51 रनों के टारगेट के जवाब में भारतीय टीम की ओर से ईशान किशन और शुभमन गिल ओपनिंग में मोर्चा संभाला था। कप्तान रोहित शर्मा इस बार बैटिंग के लिए नहीं उतरे। मैच में गिल 27 और ईशान 23 रन बनाकर नाबाद रहे। भारतीय टीम ने 6.1 ओवर में ही मैच जीत लिया।

    भारत की बैटिंग शुरू

    भारतीय पारी की शुरुआत हो गई है। ईशान किशन और शुभमन गिल ओपनिंग करने उतरे हैं। श्रीलंका की ओर से पहला ओवर प्रमोद मदूशन ने फेंका है।

    श्रीलंका का न्यूनतम स्कोर

    बता दें कि यह भारत के खिलाफ वनडे में श्रीलंका का न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले श्रीलंका को भारत ने इसी साल जनवरी में 22 ओवर में 73 रन पर समेट दिया था। इतना ही नहीं यह भारत के खिलाफ वनडे में किसी भी टीम द्वारा न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले बांग्लादेश ने 2014 में भारत के खिलाफ मीरपुर में 58 रन बनाए थे। 50 रन का स्कोर किसी भी वनडे फाइनल में न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप 2000 में शारजाह में 54 रन पर सिमट गई थी। अब श्रीलंका ने इससे भी न्यूनतम स्कोर बनाया है। यानी श्रीलंका द्वारा बनाया गया 50 रन का स्कोर एशिया कप का भी न्यूनतम स्कोर हैं।

    श्रीलंका 50 रन पर ऑलआउट

    श्रीलंकाई टीम सिर्फ 50 रनों पर सिमट गई है। श्रीलंका 15.2 ओवर्स ही खेल पाई। मथीशा पथिराना आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे। पथिराना को हार्दिक पंड्या ने ईशान किशन के हाथों कैच कराया।

    श्रीलंका का नौवां विकेट गिरा

    श्रीलंका का नौवां विकेट गिर चुका है। हार्दिक पंड्या ने प्रमोद मदूसन को आउट कर दिया। मदूसन का कैच विराट कोहली ने पकड़ा।

    श्रीलंका को आठवां झटका

    13वें ओवर में 40 के स्कोर पर श्रीलंका को आठवां झटका लगा। हार्दिक पांड्या ने दुनिथ वेलालगे को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। वेलालगे 21 गेंदों में 8 रन बना सके। 13 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 8 विकेट पर 40 रन है। फिलहाल प्रमोद मदुशन और दुशन हेमंथा क्रीज पर हैं। इससे पहले सिराज ने छह विकेट झटके। एशिया कप में दूसरी बार किसी गेंदबाज ने एक मैच में छह विकेट लिए हैं। इससे पहले ऐसा 2008 में कराची में श्रीलंका के पूर्व मिस्ट्री स्पिनर अजंता मेंडिस ने किया था। उन्होंने भारत के खिलाफ छह विकेट लिए थे।

    श्रीलंका को सातवां झटका

    श्रीलंका को 12वें ओवर में 33 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। सिराज ने कुसल मेंडिस को क्लीन बोल्ड किया। वह 17 रन बना सके। मेंडिस एकमात्र बल्लेबाज हैं जो अब तक दहाई का आंकड़ा छू सके। श्रीलंका को 12वें ओवर में 33 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। सिराज ने कुसल मेंडिस को क्लीन बोल्ड किया।

    श्रीलंका के 12 रन पर 6 विकेट गिरे

    मोहम्मद स‍िराज ने पांच व‍िकेट झटके। कप्तान शनाका को 0 पर आउट किया।

    सिराज ने एक ओवर में चार विकेट झटके

    सिराज ने चौथे ओवर में 6 गेंदों में 4 विकेट लिए। पहले उन्होंने चौथे ओवर की पहली गेंद पर पथुम निसांका को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराया। निसांका चार गेंदों में दो रन बना सके। इसके बाद सदीरा समरविक्रमा को तीसरी गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट किया। चौथी गेंद पर उन्होंने चरिथ असलंका को ईशान किशन के हाथों कैच कराया। हालांकि, वह हैट्रिक से चूक गए। पांचवीं गेंद चौके के लिए चली गई। इसके बाद आखिरी गेंद पर सिराज ने धनंजय डिसिल्वा को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। निसांका दो रन और धनंजय चार रन बना सके। वहीं, समरविक्रमा और असलंका खाता भी नहीं खोल सके। इससे पहले बुमराह ने पहले ही ओवर में कुसल परेरा को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया था। परेरा खाता नहीं खोल सके थे।

    एक ओवर में सिराज ने दो विकेट झटके

    सिराज ने चौथे ओवर में तीन गेंदों पर दो विकेट लिए। पहले उन्होंने चौथे ओवर की पहली गेंद पर पथुम निसांका को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराया।

    श्रीलंका को दूसरा झटका

    श्रीलंका को चौथे ओवर में 8 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। चौथे ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद सिराज ने पथुम निसांका को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराया। निसांका 4 गेंदों में 2 रन बना सके। फिलहाल कुसल मेंडिस और सदीरा समर विक्रमा क्रीज पर हैं।

    परेरा जीरो पर आउट

    भारत और श्रीलंका के बीच खिताबी मुकाबला शुरू हो चुका है। जसप्रीत बुमराह पहले ओवर में गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने पहले ही ओवर में तीसरी गेंद पर श्रीलंका को झटका दिया। बुमराह ने कुसल परेरा को विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल सके।

    बारिश रुकी, कवर्स हटाए

    बारिश रुकी और कवर्स हटा दिए गए। अंपायर्स मैदान का निरीक्षण कर रहे हैं। खेल 3 बजकर 40 मिनट पर शुरू हो सकता है। https://twitter.com/BCCI/status/1703341718777840110

    बारिश की वजह से खेल शुरू में देरी

    कोलंबो में मैच शुरू होने से पहले बारिश आ गई है, ऐसे में मैच देरी से शुरू होगा। कवर्स से पूरे मैदान को ढक दिया गया है।

    श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का किया फैसला

    एशिया कप फाइनल में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। दोनों ही टीमों में एक-एक बदलाव हुआ है। श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका ने चोटिल महीश तीक्षणा की जगह दुशन हेमंथा को खिलाया है, जबकि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने चोट के कारण बाहर हुए अक्षर पटेल की जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया है।

    दोनों टीमों की प्लेइंग-11

    भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज। श्रीलंका: दसुन शनाका (कप्तान),​​​​​ पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दुशन हेमंथा, दुनिथ वेल्लालागे, मथीश पथिराना और प्रमोद मदुशन।

    दोनों टीमों के बीच होगा 8वां मुकाबला

    दोनों के बीच सबसे पहला फाइनल 1988 में खेला गया था जिसमें भारत ने जीत अपने नाम की थी। दोनों के बीच अब तक खेले गए 7 फाइनल में भारत ने 4 खिताब जीतकर बढ़त बना रखी है। वहीं श्रीलंका ने भारतीय टीम के सामने 3 बार ही खिताबी मुकाबला जीता है। दोनों के बीच दूसरा खिताबी मुकाबला 1991 में खेला गया, जिसमें एक बार फिर भारत जीता था। फिर 1995 में दोनों के बीच खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत ने फिर जीत अपने नाम की। इसके बाद 1997, 2004 और 2008 में श्रीलंका ने भारत के खिलाफ फाइनल में लगातार तीन जीत हासिल कर हैट्रिक दर्ज की। हालांकि इसके बाद दोनों के बीच आखिरी खिताबी भिड़ंत 2010 में हुई, जिसमें भारत ने जीत हासिल कर बढ़त अपने नाम कर ली। अब देखना दिलचस्प होगा कि 2023 में खेले जाने वाले खिताबी मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारती है।

    IND vs SL के बीच खेले गए फाइनल में विजेता

    • 1988- भारत
    • 1991- भारत
    • 1995- भारत
    • 1997- श्रीलंका
    • 2004- श्रीलंका
    • 2008- श्रीलंका
    • 2010- भारत

    क्या बारिश की भेंट चढ़ जाएगा फाइनल?

    कोलंबो मौसम रिपोर्ट के मुताबिक, 17 सितंबर रविवार को कोलंबो में करीब 80 से 90 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई जा रही है। दिन में दोपहर में 1 बजे से शाम 7 बजे तक तेज बारिश हो सकती है, जिसके कारण मैच में खलल पड़ सकती हैं। इसके अलावा इस दौरान हवा की रफ्तार 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रहे सकती है। जबकि तापमान 25-30 डिग्री के बीच हो सकता है। आर्द्रता करीब 80 प्रतिशत के आप-पास होगी। हालांकि, फाइनल मुकाबले के लिए 18 सितंबर सोमवार को रिजर्व डे के रूप में रखा गया है।
    कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम।

    अगर रिजर्व डे में भी मैच नहीं हुआ तो…

    यदि एशिया कप 2023 का फाइनल मैच रविवार को बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तो एशियन क्रिकेट काउंसिल ने मैच के लिए रिजर्व डे सोमवार 18 सितंबर रखा है। यदि रिजर्व डे पर भी बारिश होती है, तो भारत और श्रीलंका दोनों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा। खेल से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    ICC ने किया Team OF The Tournament का ऐलान, भारत के इन 4 प्लेयर्स को मिली जगह

    T20 World Cup 2026 :ICC ने किया Team OF The Tournament का ऐलान, भारत के इन 4 प्लेयर्स को मिली जगह

    जबलपुर में CM यादव का बड़ा ऐलान, बेटियों को मुफ्त रहेगी HPV वैक्सीन

    MP News:जबलपुर में CM यादव का बड़ा ऐलान, बेटियों को मुफ्त रहेगी HPV वैक्सीन

    ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रिलीज होते ही बढ़ा क्रेज, जानें डिजिटल राइट्स किसके पास?

    Dhurandhar 2 OTT Release :‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रिलीज होते ही बढ़ा क्रेज, जानें डिजिटल राइट्स किसके पास?

    राज्यसभा के लिए बीजेपी-कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध चुनी गई, लक्ष्मी वर्मा और फूलो देवी नेताम बनीं राज्यसभा सांसद

    रायपुर: राज्यसभा के लिए बीजेपी-कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध चुनी गई, लक्ष्मी वर्मा और फूलो देवी नेताम बनीं राज्यसभा सांसद

    ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच तुर्की की एंट्री, बैलिस्टिक मिसाइल मार गिराने के बाद दी चेतावनी

    Iran-Israel Conflict :ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच तुर्की की एंट्री, बैलिस्टिक मिसाइल मार गिराने के बाद दी चेतावनी

    झोपड़ी को तोड़ने के बजाय मरम्मत करवाने के बदले 15 हजार रुपए की रिश्वत ले रहे सरपंच को पकड़ा

    झोपड़ी को तोड़ने के बजाय मरम्मत करवाने के बदले 15 हजार रुपए की रिश्वत ले रहे सरपंच को पकड़ा

    एक पते पर रहने वाले 4, वोटर लिस्ट में 43 नाम जोड़ दिए, दिग्विजय सिंह ने किया खुलासा

    SIR के बाद भी गड़बड़ी...एक पते पर रहने वाले 4, वोटर लिस्ट में 43 नाम जोड़ दिए, दिग्विजय सिंह ने किया खुलासा

    बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी निकली अफवाह, जांच में कुछ नहीं मिला

    बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी निकली अफवाह, जांच में कुछ नहीं मिला

    ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए LPG बुकिंग का समय बढ़ाया

    सरकार का बड़ा कदम:ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए LPG बुकिंग का समय बढ़ाया

    ‘जवान’ के बाद नई हिंदी फिल्म में दिखेंगी नयनतारा, ‘मिनी फिल्म्स’ के साथ आएगा बॉलीवुड प्रोजेक्ट

    Bollywood Update:‘जवान’ के बाद नई हिंदी फिल्म में दिखेंगी नयनतारा, ‘मिनी फिल्म्स’ के साथ आएगा बॉलीवुड प्रोजेक्ट

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....