क्रिकेटखेलताजा खबर

IND vs ENG 5th Test : दूसरे दिन का खेल खत्म… भारत को 255 रन की बढ़त, कुलदीप-बुमराह नॉटआउट; स्कोर 473/8

स्पोर्ट्स डेस्क। धर्मशाला टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया ने पहली पारी में आठ विकेट पर 473 रन बना लिए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम 255 रन की बढ़त बना ली है। कुलदीप यादव 27 और जसप्रीत बुमराह 19 रन बनाकर नाबाद लौटे। इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया और अपनी पहली पारी में 218 रनों पर ऑलआउट हो गई। बता दें कि, भारतीय टीम सीरीज में पहले से ही 3-1 से आगे चल रही है।

दूसरे दिन का खेल

भारत ने पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 473 रन बना लिए हैं। जसप्रीत बुमराह 19 और कुलदीप यादव 27 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। बशीर को 4 विकेट मिले। टॉम हार्टले ने दो विकेट झटके। एक-एक सफलता जेम्स एंडरसन और बेन स्टोक्स को भी मिली।

रविचंद्रन अश्विन बिना खाता खोले आउट हुए, उन्हें टॉम हार्टले ने बोल्ड किया। ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा 15-15 रन बनाकर आउट हुए। देवदत्त पडिक्कल 65, सरफराज खान 56, शुभमन गिल 110, रोहित शर्मा 103 और यशस्वी जायसवाल 57 रन बनाकर आउट हुए।

शुभमन गिल का चौथा टेस्ट शतक

शुभमन गिल ने शोएब बशीर के खिलाफ चौका लगाकर अपनी सेंचुरी पूरी की। यह उनके टेस्ट करियर की चौथी सेंचुरी रही। भारत में उनके नाम 3 शतक हैं, वहीं इंग्लैंड के खिलाफ उनका दूसरा शतक रहा। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ पहला शतक भी इसी सीरीज में विशाखापट्टनम के मैदान पर लगाया था।

शुभमन गिल और रोहित

रोहित के टेस्ट करियर का 12वां शतक

रोहित शर्मा ने शोएब बशीर के खिलाफ सिंगल लेकर अपना शतक पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का 12वां शतक है। भारत में उनके नाम 10 शतक हैं, वहीं इंग्लैंड के खिलाफ यह उनकी चौथी सेंचुरी रही। सीरीज में उनका दूसरा शतक रहा, उन्होंने राजकोट में 131 रन की पारी खेली थी।

भारतीय टीम की पहली पारी का स्कोरकार्ड

 खिलाड़ी  रन  गेंदबाज  विकेट पतन
 यशस्वी जायसवाल  57  शोएब बशीर  104-1
 रोहित शर्मा  103  बेन स्टोक्स  275-2
 शुभमन गिल  110  जेम्स एंडरसन  279-3
 सरफराज खान  56  शोएब बशीर  376-4
 देवदत्त पडिक्कल  65  शोएब बशीर  403-5
 ध्रुव जुरेल  15  शोएब बशीर  427-6
 रवींद्र जडेजा  15  टॉम हार्टले  427-7
 रविचंद्रन अश्विन  0  टॉम हार्टले  428-8

इंग्लैंड की टीम महज 218 रनों पर ऑलआउट

इस मुकाबले में टॉस इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड की टीम पहली पारी में महज 57.4 ओवर्स में 218 रनों पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा 79 रन जैक क्राउली ने बनाए। भारत की ओर से पहली पारी में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने पांच विकेट हासिल किए, वहीं 100वां टेस्ट खेल रहे रविचंद्रन अश्विन ने भी चार विकेट लिए, एक विकेट रवींद्र जडेजा को मिला।

इंग्लैंड टीम की पहली पारी का स्कोरकार्ड 

खिलाड़ी रन   गेंदबाज   विकेट पतन
बेन डकेट  27  कुलदीप यादव  64-1
ओली पोप  11  कुलदीप यादव  100-2
 जैक क्राउली  79  कुलदीप यादव  137-3
 जॉनी बेयरस्टो  29  कुलदीप यादव  175-4
 जो रूट  26  रवींद्र जडेजा  175-5
 बेन स्टोक्स  00  कुलदीप यादव   175-6
 टॉम हार्टले  06  आर अश्व‍िन   183-7
 मार्क वुड  00  आर अश्व‍िन   183-8
 बेन फोक्स  00  आर अश्व‍िन   218-9
 जेम्स एंडरसन  00  आर अश्व‍िन   218-10

रविचंद्रन अश्विन और जॉनी बेयरस्टो का 100वां टेस्ट

धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हो रहा यह टेस्ट मैच रविचंद्रन अश्विन और जॉनी बेयरस्टो का 100वां टेस्ट है। भारत से ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने करियर का 100वां टेस्ट मैच खेला। मुकाबले से पहले उन्हें कोच राहुल द्रविड़ स्पेशल कैच सौंपी। दूसरी ओर इंग्लैंड से विकेटकीपर बैटर जॉनी बेयरस्टो ने भी करियर का 100वां टेस्ट खेला। सीरीज में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स भी 100 टेस्ट खेलने वाले इंग्लिश प्लेयर बने थे।

भारत ने किए 2 बदलाव

कप्तान बेन स्टोक्स ने टीम में एक बदलाव किया, ओली रोबिनसन की जगह मार्क वुड को प्लेइंग-11 में जगह मिली। वहीं टीम इंडिया ने प्लेइंग-11 में 2 बदलाव किए। आकाश दीप की जगह जसप्रीत बुमराह ने वापसी की। वहीं रजत पाटीदार इंजरी के कारण पांचवें टेस्ट से बाहर हो गए, उनकी जगह देवदत्त पडिक्कल ने डेब्यू किया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉले, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन फोक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन और शोएब बशीर।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, देवदत्त पडिक्कल, रवींद्र जडेजा, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

भारत Vs इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

1st टेस्ट: 25-29 जनवरी, हैदराबाद (इंग्लैंड 28 रनों से जीता)

2nd टेस्ट: 2-6 फरवरी, विशाखापत्तनम  (भारत 106 रनों से जीता)

3rd टेस्ट: 15-19 फरवरी, राजकोट (भारत 434 रनों से जीता)

4th टेस्ट: 23-27 फरवरी, रांची (भारत 5 विकेट से जीता)

5th टेस्ट: 7-11 मार्च, धर्मशाला

ये भी पढ़ें- BCCI Annual Contract List : ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को झटका, BCCI ने दिखाया बाहर का रास्ता, 30 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, देखें पूरी लिस्ट

संबंधित खबरें...

Back to top button