हरियाणा के भिवानी में खनन के दौरान पहाड़ खिसकने से बड़ा हादसा हो गया। इसकी वजह से 20 से 25 लोगों के दबने की खबर सामने आई है। फिलहाल तीन मजदूरों के शव निकाले गए हैं। पहाड़ ढहने की वजह से सैकड़ों टन वजनी पत्थरों के नीचे कई पोकलेन मशीनें, ट्रक और अन्य वाहन भी दब गए हैं। बचाव कार्य चल रहा है।
घटनास्थल पर पहुंचे मंत्री जे.पी. दलाल
हरियाणा के मंत्री जे.पी. दलाल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि, “कुछ लोगों की जान गई है, अब तक तीन लोग अस्पताल गए हैं। 3-4 लोग और हो सकते हैं। प्रशासन को आदेश दिया गया है कि दबे हुए लोगों को निकालने की कोशिश करें।” वहीं घटनास्थल पर मीडियाकर्मियों व आमलोगों के जाने पर पाबंदी लगा दी गई है।
हरियाणा: भिवानी में एक खनन खदान में भूस्खलन के बाद हरियाणा के मंत्री जे.पी. दलाल घटनास्थल पर पहुंचे।
जे.पी. दलाल ने बताया, "कुछ लोगों की जान गई है, अब तक तीन लोग अस्पताल गए हैं। 3-4 लोग और हो सकते हैं। प्रशासन को आदेश दिया गया है कि दबे हुए लोगों को निकालने की कोशिश करें।" pic.twitter.com/8uzhQpGCkR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 1, 2022
किस वजह से हुआ हादसा?
अभी तक पहाड़ के खिसकने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पहाड़ अपने आप खिसका है या फिर ब्लास्ट के कारण यह हादसा हुआ, इस बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता। घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल भेजा जा रहा है। मरने वाले छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मजदूर हैं। पत्थरों के नीचे कुल कितने लोग दबे हैं अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
Incident of a landslide in a mining quarry took place in Haryana's Bhiwani pic.twitter.com/d7d382RxrC
— ANI (@ANI) January 1, 2022
खनन कार्य पर रोक हटते ही हुआ हादसा
NGT की रोक की वजह से तोशाम के डाडम एरिया में खनन कार्य पर रोक थी। शुक्रवार को ही यहां रोक हटने के बाद खनन कार्य शुरू हुआ था। शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे खनन के दौरान पूरा पहाड़ दर गया और उसके नीचे कई लोग दब गए। साथ ही मौके पर मौजूद ढुलाई के लिए खड़े वाहन और खनन के लिए इस्तेमाल की जा रही मशीनें भी दब गईं।
ये भी पढ़ें- नए साल में एक और हादसा: तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 3 की मौत, 5 घायल