Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP News :मुरैना में 12वीं में फेल होने पर छात्र ऋतिक ने खुद को मारी गोली, मौत

एमपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट बुधवार को घोषित किया गया। परीक्षा में फेल होने के बाद मुरैना के एक छात्र ऋतिक दंडोतिया खुद को गोली मार ली है। इसके बाद परिवार में चीख पुकार मच गई है।
मुरैना में 12वीं में फेल होने पर छात्र ऋतिक ने खुद को मारी गोली, मौत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मुरैना। बुधवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे घोषित होते ही कई घरों में खुशियों की लहर दौड़ गई, तो कहीं निराशा का माहौल भी देखने को मिला। जहां सफल छात्रों के परिवार जश्न मना रहे हैं, वहीं असफल छात्रों और उनके परिजनों के लिए यह समय भारी साबित हो रहा है। इसी बीच मुरैना से एक बेहद दुखद घटना सामने आई, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया।

    छात्र की आत्महत्या से सनसनी

    मुरैना के कोतवाल डैम इलाके में 12वीं के छात्र ऋतिक दंडोतिया ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। जानकारी के मुताबिक, महावीरपुरा निवासी ऋतिक गणित विषय से 12वीं की पढ़ाई कर रहा था और रिजल्ट का इंतजार कर रहा था। नतीजे आने पर वह फेल हो गया, लेकिन उसने अपनी निराशा किसी के सामने जाहिर नहीं की। वह घर से मंदिर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन बाद में उसका शव डैम के पास मिला।

    ये भी पढ़ें: इंदौर में नाबालिग पर हमला : गैंग ने फ्लैट में बुलाकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    थाना प्रभारी विवेक सिंह तोमर के अनुसार शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि छात्र परीक्षा परिणाम को लेकर गहरे तनाव में था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इस हादसे के बाद परिवार पूरी तरह टूट गया है और घर में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का कहना है कि परीक्षा में असफलता अंत नहीं होती, दोबारा प्रयास का मौका हमेशा रहता है, लेकिन इस एक कदम ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

    दोबारा परीक्षा देने का था मौका 

    यह घटना एक बड़ा संदेश भी देती है कि परीक्षा में असफल होना जीवन का अंत नहीं है। छात्रों के पास दोबारा परीक्षा देने और बेहतर तैयारी के साथ आगे बढ़ने का अवसर हमेशा रहता है, इसलिए किसी भी परिस्थिति में हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। 

    ये भी पढ़ें: भिंड में आग का तांडव : तीन मंजिला मकान जलकर खाक, नींद में ही महिला की मौत; 80 लाख से ज्यादा का नुकसान

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts