देश भर में मानसून एक्टिव है। राजस्थान, शिमला, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, मिजोरम समेत कई राज्यों में भारी बारिश से प्राकृतिक आपदाएं देखने को मिल रही हैं। जिसके कारण आम लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है। IMD की मानें तो मंगलवार को 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान में अब तक 11 लोगों की मौत
राजस्थान के 7 जिलों में आज स्कूल बंद है। यहां पिछले 36 घंटे में भारी बारिश से 11 लोगों की मौत हुई है। टोंक जिले में टोरडी सागर डैम ओवरफ्लो से एक बस बांध के तेज बहाव में बह गई, गनीमत रही कि इस दौरान बस में कोई भी यात्री सवार नहीं था। बड़ा हादसा होने से टल गया।
हिमाचल, उत्तराखंड, महाराष्ट्र में बारिश का कहर!
हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड और बाढ़ की घटना से कई सड़कों को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। यहां मौसम विभाग द्वारा अगले तीन दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल के कुल्लू, शिमला, और मंडी में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में अब तक 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि अभी भी 40 लोग लापता हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। उत्तराखंड में लैंडस्लाइड और बाढ़ से प्रभावित 17 हजार लोगों का रेस्क्यू किया गया है। महाराष्ट्र के पुणे जिले में भी बाढ़ से हालात खराब हैं। यहां पर आर्मी, NDRF, नागरिक प्रशासन की टीमें तैनात हैं।
20 राज्यों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
IMD के अनुसार, 20 राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। राजस्थान, बिहार, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, झारखंड, गोवा, नगालैंड, पंजाब, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, ओडिशा, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मणिपुर, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके साथ ही मौसम विभाग ने कल यानी कि 7 अगस्त को असम, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अरुणाचल प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी है।
मिजोरम में भी मौसम विभाग ने 12 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना है। राज्य सरकार ने लोगों को सतर्क रहने का कहा है।
MP का मौसम अपडेट
मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर अगले एक सप्ताह तक कम देखने को मिलेगा। कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। मानसून ट्रफ के प्रदेश से ऊपर निकलने और साइक्लॉनिक सर्कुलेशन के कमजोर होने से ऐसा होगा।
एमपी के 5 बड़े जिलों में बारिश का आंकड़ा
| जिला |
अब तक हुई बारिश (इंच में) |
बारिश का पूर्व अनुमान (इंच में) |
कम/ज्यादा(%) |
| भोपाल |
32.51 |
20.40 |
+12.11 |
| इंदौर |
17.81 |
18.18 |
-0.37 |
| जबलपुर |
27.69 |
23.01 |
+4.68 |
| ग्वालियर |
18.24 |
13.72 |
+4.52 |
| उज्जैन |
18.72 |
18.85 |
-0.13 |
MP के 15 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 15 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इनमें सिंगरौली, दमोह, जबलपुर, मऊगंज, पन्ना, सीधी, रीवा, चित्रकूट, छतरपुर, मैहर, , टीकमगढ़, ओरछा, शहडोल, उमरिया और कटनी में अगले कुछ घंटों में गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने के आसार हैं। बिजली चमकने के दौरान लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।
ये भी पढ़ें- काशी विश्वनाथ मंदिर के पास दो पुराने मकान ढहे, महिला पुलिसकर्मी सहित 9 लोग दबे, एक महिला की मौत, PM मोदी ने कमिश्नर से फोन पर की बात