नई दिल्ली। आईआईटी जेईई (ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन) एडवांस 2021 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इसके साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। जयपुर के मृदुल अग्रवाल ने परीक्षा तो टॉप की ही है, साथ ही उन्होंने आईआईटी जेईई एंट्रेंस एग्जामिनेशन में अब तक का सर्वाधिक स्कोर कर इतिहास रच दिया है। मृदुल ने परीक्षा में 360 में से 348 अंक हासिल किए हैं। इसके साथ ही उन्हों 96.66 % अंकों के साथ टॉप भी किया है।
जेईई मेन परीक्षा में किया था टॉप
2011 के बाद से जेईई एडवांस में किसी स्टूडेंट द्वारा प्राप्त यह अब तक का सबसे ज्यादा स्कोर है। पिछले एक दशक में हाईएस्ट स्कोर 96 रहा है, जो वर्ष 2012 में था, जब टॉपर ने कुल 401 में से 385 स्कोर किया था। 2020 में जेईई एडवांस परीक्षा 396 मार्क्स की थी और हाईएस्ट स्कोर 352 था, जो लगभग 88.88 % है। मृदुल ने जेईई मेन 2021 की परीक्षा में भी टॉप किया था और सेशन 1 और सेशन 2 में परफेक्ट 300 अंकों के साथ 100 पर्सेंटाइल हासिल किया था। मृदुल ने 10वीं और 12वीं CBSE बोर्ड परीक्षा में 98.2% अंक प्राप्त किए थे।
बेटे की उपलब्धि से मम्मी-पापा खुश
बेटे की इस उपलब्धि पर मृदुल के माता-पिता बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेटे की मेहनत रंग लाई है। मृदुल के पापा प्रदीप अग्रवाल एक प्राइवेट कंपनी में जॉब हैं और उनकी मां पूजा अग्रवाल गृहिणी हैं। मृदुल का छोटा भाई 7वीं कक्षा में पढ़ता है। वहीं मृदुल ने बताया कि उसने रोजाना करीब 12 से 14 घंटे पढ़ाई की। कोचिंग के अलावा घर पर ही सेल्फ स्टडी की। कोरोना काल में तैयारी को और निखारने का अवसर मिला। इस दौरान जब सबकुछ बंद था तो उन्होंने इस समय का उपयोग किया और पढ़ाई की समय सीमा को और बढ़ा दिया।
कोरोना काल में ऑनलाइन की पढ़ाई
मृदुल ने बताया कि ऑनलाइन क्लासेज ने भी उनकी मदद। तैयारी कर रहे अन्य स्टूडेंट्स से बातचीत करने से उन्हें उनकी कंफ्यूजन को दूर करने में मदद मिली। उसी का नतीजा है कि उन्हें जेईई एडवांस में सफलता मिली है। मृदुल IIT बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग करना चाहते हैं और ग्रेजुएट होने के बाद अपना स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं। मृदुल ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी फैमिली और टीचर्स को दिया है।
ऐसे चेक करें जेईई एडवांस 2021 का परिणाम
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर JEE एडवांस 2021 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक नई लॉगिन विंडो खुलेगी।
- यहां पर पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉगिन करें।
- JEE एडवांस का रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट को चेक करें और इसे डाउनलोड कर लें।
आईआईटी खड़गपुर
कोर्स | ओपनिंग एंड क्लोजिंग रैंक |
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग | 180 – 284 |
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | 1128 – 1479 |
सिविल इंजीनियरिंग | 3286 – 5273 |
मैकेनिकल इंजीनियरिंग | 980 – 2446 |
आईआईटी कानपुर
कोर्स | ओपनिंग एंड क्लोजिंग रैंक |
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग | 111 – 231 |
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | 447 – 1163 |
सिविल इंजीनियरिंग | 3659 – 4745 |
मैकेनिकल इंजीनियरिंग | 1377 – 2353 |
आईआईटी बॉम्बे
कोर्स | ओपनिंग एंड क्लोजिंग रैंक |
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग | 2 – 63 |
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | 25 – 288 |
सिविल इंजीनियरिंग | 1498 – 3267 |
मैकेनिकल इंजीनियरिंग | 291 – 1110 |
आईआईटी दिल्ली
कोर्स | ओपनिंग एंड क्लोजिंग रैंक |
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग | 31 – 104 |
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | 311 – 550 |
सिविल इंजीनियरिंग | 2023 – 3653 |
मैकेनिकल इंजीनियरिंग | 617 – 1435 |
आईआईटी मद्रास
कोर्स | ओपनिंग एंड क्लोजिंग रैंक |
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग | 49 – 157 |
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | 166 – 818 |
सिविल इंजीनियरिंग | 2457 – 5042 |
मैकेनिकल इंजीनियरिंग | 844 – 2146 |