ग्वालियरमध्य प्रदेश

मुरैना : इनामी डकैत कल्ली गुर्जर के बहनोई के घर पर चला बुलडोजर, जानें क्या है पूरा मामला

मुरैना में डकैत कल्‍ली गुर्जर के बहनोई के मकान पर जिला प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया है। मुरैना कोतवाली क्षेत्र के सिद्धनगर में कल्‍ली गुर्जर के बहनोई गिर्राज पुत्र दीवान सिंह गुर्जर का घर ढहा दिया है। कल्‍ली गुर्जर को संरक्षण देने के आरोप में कार्रवाई की गई। डकैत कल्‍ली पर शिवपुरी पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

ये भी पढ़ें: Mausam Update : MP में बदला मौसम, कई जिलों में बूंदाबांदी के साथ चली हवाएं, यहां गिरे ओले

गांव में की थी जोरदार फायरिंग

बता दें कि इनामी डकैत कल्ली गुर्जर 17 साल की युवती से प्यार के कारण सुर्खियों में है। डकैत कल्ली गुर्जर ने पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र के एक स्याही टेक गांव में पहुंचकर एक परिवार की युवती से शादी करने का दबाव बनाया है। डकैत कल्ली गुर्जर ने शादी के लिए पहाड़गढ़ के गांव में जोरदार फायरिंग की थी। खबर है कि सांचौर गांव के निवासी डकैत कल्ली गुर्जर ने पहाड़गढ़ के जंगलों में डेरा जमाया हुआ है। इसके बाद पुलिस ने पहाड़गढ़ के आसपास के इलाके में काफी सर्चिंग की थी, लेकिन कोई भी पुलिस के हाथ नहीं लगा था।

दल बल के साथ पुलिस प्रशासन रहा मौजूद।

अवैध रूप से बनाया था मकान

जिला प्रशासन ने डकैत और उसके गैंग के सदस्यों की जांच की तो पता चला कि कल्ली गुर्जर के बहनोई और गैंग के सदस्य गिर्राज गुर्जर का सिद्ध नगर इलाके में मकान अवैध रूप से बनाया गया है। कल्ली गुर्जर पर शिवपुरी पुलिस ने 10 हजार और गिर्राज गुर्जर पर मुरैना पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित किया है। पुलिस प्रशासन ने रविवार को मुरैना में सिद्ध नगर इलाके में दल बल के साथ टीम पहुंच गई। प्रशासन ने सिद्ध नगर इलाके में बने अवैध मकान के बुलडोजर से ढहा दिया।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button