
भोपाल। प्रदेश में चुनावी साल में प्रशासनिक बदलाव का दौर जारी है। इसी कड़ी में आज 9 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। राज्य शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। आदेश के मुताबिक स्वतंत्र कुमार सिंह को पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का सचिव बनाया गया है, जबकि ललित कुमार दाहिमा को कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के अपर सचिव की कमान दी गई है। दाहिमा इससे पहले जेल विभाग में अपर सचिव थे। इसके साथ ही प्रदेश में अपनी पदस्थापना का रास्ता देख रहे उप सचिव स्तर के कुछ अफसरों को विभागों की जिम्मेदारी दी गई है।
ये है तबादला सूची
नाम | वर्तमान पद | नवीन पद |
स्वतंत्र कुमार सिंह | सचिव, मप्र शासन | सचिव, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण |
ललित कुमार दाहिमा | अपर सचिव, जेल विभाग | अपर सचिव कुटीर एवं ग्रामोद्योग |
उमा महेश्वरी आर. | उप सचिव, मप्र शासन | अपर मिशन संचालक, RSK |
शिवम वर्मा | उप सचिव, मप्र शासन | अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास |
कैलाश वानखेड़े | उप सचिव, म.प्र.शासन | अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास |
लोकेश जांगिड़ | अपर मिशन संचालक, RSK | उप सचिव, पर्यावरण |
काजल जावला | उप सचिव, मप्र शासन | उप सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, एडिशनल सीईओ, रोजगार गारंटी परिषद् |
आकाश सिंह | उप सचिव, मप्र शासन | उप सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी |
अभय सिंह ओहरिया | उप सचिव, मप्र शासन | उप सचिव, गृह |
ट्रांसफर ऑर्डर देखने के लिए नीचे दी गई ट्विटर लिंक पर क्लिक करें…
https://twitter.com/OfficeofSSC/status/1680585008409346048
ये भी पढ़ें – रिटायर हो चुके IAS अफसर की CM से गुहार, बोले- जल्द फैसला करो सरकार, खुले खत में उठाए दलितों के प्रति आचरण पर सवाल