उत्तराखंड में भाजपा ने अपने चुनावी अभियान का बिगुल बजा दिया है। आज उत्तराखंड के दौरे पर गए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देहरादून में रैली कर चुनावी अभियान की शुरुआत की है। रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा है कि इस बार भी राज्य में बीजेपी की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी। यहां गृह मंत्री ने राज्य सरकार की ‘घसियारी कल्याण योजना’ का भी शुभारंभ किया है। इस दौरान कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। वहीं अमित शाह की प्रदेश पदाधिकारियों संग होने वाली बैठक और भाजपा कोर ग्रुप की बैठक रद्द कर दी गई।
देहरादून में उत्तराखंड सहकारिता विभाग द्वारा शुरू की जा रही 'घस्यारी कल्याण योजना' के शुभारम्भ पर मेरा संबोधन। https://t.co/Y60PTuHF6F
— Amit Shah (@AmitShah) October 30, 2021
माताओं और बहनों की समस्या दूर करेगी योजना
गृह मंत्री शाह ने कार्यक्रम में घसियारी कल्याण योजना का शुभारंभ और राज्य की 670 बहुद्देश्यीय सहकारी समितियों के कंप्यूटराइजेशन का उद्घाटन किया। सभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। गृह मंत्री ने देवभूमि की जनता के अभिवादन के साथ संबोधन शुरू किया। कहा कि मैं अस्वस्थ होने के बाद भी देवभूमि की जनता को नमन करने आया हूं। देवभूमि में पहाड़ की चोटियों पर विपरित परिस्थितियों में बहनों और माताओं को जानवरों के लिए चारा लाना होता है। घसियारी योजना से इन बहनों और माताओं की समस्या हल हो जाएगी।
देवभूमि की रचना अटल जी ने की: शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देवभूमि की रचना करने का काम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी ने किया था। न जाने कितने युवा राज्य की मांग करते हुए शहीद हो गए थे। भाजपा भी उत्तराखंड के युवाओं के साथ इस मांग को बुलंद कर रही थी। गृह मंत्री शाह ने कहा आज उत्तराखंड में दूसरा बहुत बड़ा काम ‘मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना का शुभारंभ’ है। उत्तराखंड में लगभग 1,000 एकड़ की खेती और 2,000 किसान मक्के की खेती करेंगे और वैज्ञानिक तरीके से पैष्टिक पशु आहार बनाने की योजना की शुरुआत हुई है।
कांग्रेस पर भड़के शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार, घपले, घोटाले का पर्याय बनी हुई है। कांग्रेस किसी भी राज्य में कल्याण का काम नहीं कर सकती है, न वो गरीबों के बारे में सोच सकती है और न अच्छे प्रशासन का सोच सकती है। गरीब कल्याण और अच्छा प्रशासन मोदी जी के नेतृत्व में केवल और केवल भाजपा सरकार दे सकती है। कांग्रेस पार्टी वादा खिलाफी करने वाली पार्टी है। कांग्रेस पार्टी राजनीतिक रूप से सत्ता हथियाकर उसका उपभोग करने वाली पार्टी है। कांग्रेस