Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हैदराबाद:होटल के कमरे में युवती ने की आत्महत्या, दोस्त से वीडियो कॉल पर थी आखिरी बातचीत

हैदराबाद के एक होटल में 26 वर्षीय शादीशुदा महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार वह दोस्त से वीडियो कॉल पर थी तभी कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
होटल के कमरे में युवती ने की आत्महत्या, दोस्त से वीडियो कॉल पर थी आखिरी बातचीत

हैदराबाद में एक 26 वर्षीय युवती की होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला माना है। बताया जा रहा है कि युवती ने अपनी जान देने से ठीक पहले अपने एक दोस्त से वीडियो कॉल पर बात की थी। घटना के बाद होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान रेणुका के रूप में हुई है। वह हैदराबाद के अलवाल इलाके की रहने वाली थी। रेणुका शादीशुदा थी और उसका एक बच्चा भी है। वह शहर के एक रेस्तरां और पब में काम करती थी।

युवक के साथ पहुंची थी होटल

जांच में सामने आया है कि रेणुका बुधवार तड़के करीब 3 बजे हैदराबाद के लंगर हौज इलाके स्थित एक होटल में एक युवक के साथ पहुंची थी। दोनों ने होटल में कमरा लिया। पुलिस के अनुसार गुरुवार रात करीब 10:30 बजे वह युवक होटल से चला गया जबकि रेणुका कमरे में अकेली रह गई। होटल के रिकॉर्ड के मुताबिक रात करीब 11:56 बजे उसने कमरे में खाना मंगाया था। इसके कुछ देर बाद उसने अपने दोस्त सत्य को वीडियो कॉल किया।

वीडियो कॉल के दौरान उठाया आत्मघाती कदम

पुलिस का कहना है कि रात करीब 12:24 बजे रेणुका अपने दोस्त से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। इसी दौरान उसने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। दोस्त के संपर्क न होने और बाद में होटल स्टाफ की जानकारी के बाद मामला सामने आया। होटल कर्मचारियों ने कमरे की जांच की तो रेणुका मृत मिली। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

ये भी पढ़ें: जबलपुर: शादी के तीन दिन बाद दुल्हन लापता, जेवर पहनकर ब्यूटी पार्लर गई फिर नहीं लौटी

पुलिस कई पहलुओं से कर रही जांच

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही रेणुका के मोबाइल फोन की जांच की जा रही है और उस युवक से भी पूछताछ की जा रही है, जो उसके साथ होटल आया था। जांच अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य सबूतों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारण और घटनाक्रम का पता चल सकेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा।

Dr. Sumit  Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts