ताजा खबरधर्म

टैरो राशिफल : नौकरी, पैसा और प्यार…कैसा रहेगा आपका ये हफ्ता, जान लेना जरूरी है

हमारे जीवन में राशियों का बड़ा महत्व है। टैरो कार्ड रीडर वर्षा बघेल इस हफ्ते राशियों का भविष्य बता रही हैं। जो 17-23 जून, 2024 तक अपना असर दिखाएगा। यह राशिफल जोडियक साइन यानी जिस माह में आपका जन्म हुआ है, उस पर आधारित है।

Aries ( मेष ) ♈ : (March 21 – April 19)

इस सप्ताह प्रेम और व्यवसाय के क्षेत्र में अवसर आयेंगे उन्हे स्वीकार करें। खर्चों में कमी करें। अहंकार से बचें।

Taurus ( वृषभ )♉ : (April 20 – May 20)

इस सप्ताह बेवजह की चिंता रहेगी। नींद में कमी आयेगी। इंतजार करने से बेहतर एक्शन लें।

Gemini ♊( मिथुन ) : (May 21 – June 20)

यह सप्ताह आपको अतिउत्साहित बनाएगा। अच्छी खबरें मिलेंगी। लेकिन जो भी काम करें वो कमिटमेंट और समझदारी के साथ करें।

Cancer ♋( कर्क ) : (June 21 – July 22)

यह सप्ताह आपको अत्यंत प्रसन्नता प्रेम व स्नेह देने वाला हो सकता है। वैभव विलासिता से भरपूर रहेगा यह सप्ताह।

Leo ♌( सिंह ) : (July 23 – August 22)

यह सप्ताह अचानक से बदलाव ला सकता है। भ्रम और चिंता की स्थिति बन सकती है। लेकिन जो होगा अच्छे के लिए होगा।

Virgo ♍( कन्या ) : (August 23 – September 22)

इस सप्ताह आपका ध्यान माता की और केंद्रित रह सकता है। आध्यात्मिक उन्नति और रचनात्मक कार्य की और अग्रसर दिखते हैं।

Libra ♎ ( तुला ) : (September 23 – October 22)

यह सप्ताह आपके लिए नई शुरुवात करवाने वाला होगा। अपने शुभचिंतकों की बात नकारें नहीं। आंखों को खोल कर भरोसा करें।

Scorpio ♏( वृश्चिक ) : (October 23 – November 21)

इस सप्ताह आपको अपनी जुबान पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। विचलित न हों हवा के रुख के साथ चलें न की हवा से विपरीत।

Sagittarius ♐(धनु ) : (November 22 – December 21)

यह सप्ताह व्यवसाय या कार्यक्षेत्र के लिए विशेष रह सकता है । बुद्धिमानी और लीडरशिप के साथ आगे बढ़ें।

Capricorn ♑( मकर ) : (December 22 – January 19)

यह सप्ताह उत्साह से परिपूर्ण दिखाई देता है। किसी तरह के सेलिब्रेशन में सम्मल्लित होने के आसार हैं।

Aquarius ♒( कुंभ ) : (January 20 – February 18)

यह सप्ताह आपको आगाह करता दिखाई देता है की किसी भी तरह की लत या नशे से दूर रहें, अपना औरा जरूर से साफ करें।

Pisces ♓( मीन ) : (February 19 – March 20)

इस सप्ताह पुराने काम बहुत तेज़ी से बनते नजर आते हैं। आपकी मेहनत का फल मिलेगा।

ऐसे ही वीडियो देखने आप पीपुल्स अपडेट के यूट्यूब चैनल पर जाएं

ये भी पढ़ें- नाम में क्या रखा है, इसे हल्के में न लें, वर्ना बहुत भुगतना पड़ेगा

संबंधित खबरें...

Back to top button