PlayBreaking News

दतिया पहुंचे गृहमंत्री: मां पीताम्बरा के दरबार में की पूजा, बोले- गंदगी करने वाले की तस्वीर भेजने पर मिलेगा पुरस्कार

Follow on Google News
मप्र के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा आज दतिया दौरे पर पहुंचे हुए हैं। जहां वह मां पीताम्बरा के दरबार में पहुंचे और पूजा अर्चना की। इसी के साथ प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। https://twitter.com/drnarottammisra/status/1474631493150404610

गृह मंत्री ने पीताम्बरा में पूजा-अर्चना की

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर कहा, मध्ये सुधाब्धि मणि मंडप रत्नवेद्यां, सिंहासनो परिगतां परिपीत वर्णाम्। पीताम्बरा भरणमाल्य विभूषितांगी, देवीं भजामि धृत मुद्गर वैरिजिह्माम।। पीताम्बरा शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना कर माई का आशीर्वाद प्राप्त किया। माई से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। https://twitter.com/drnarottammisra/status/1474654993177202691

गंदगी करने लगाया जाएगा जुर्माना

दतिया में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। दतिया में स्वच्छता के लिए हम एक महत्वपूर्ण पहल कर रहे हैं। अब दतिया में सार्वजनिक जगहों पर गंदगी करने वालों पर 51 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। गंदगी करने वाले की तस्वीर प्रमाण के तौर पर प्रशासन को भेजने वाले नागरिक को 51 रुपए की यह राशि पुरस्कार स्वरूप दे दी जाएगी। ये भी पढ़ें: MP का मौसम फिर बदलेगा: कई संभागों में हल्की बारिश की संभावना, नमी बढ़ने से छाएगा कोहरा
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts