Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- MP में कांग्रेस को दो लोग चला रहे हैं काटू और छाटू, ओवैसी को लेकर कही ये बात

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- MP में कांग्रेस को दो लोग चला रहे हैं काटू और छाटू, ओवैसी को लेकर कही ये बात
भोपाल। मप्र के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधा है। सोमवार को नरोत्तम मिश्रा ने कहा, मैं इसे दिग्विजय सिंह का विवादित बयान मानता हूं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सिर्फ दो लोग ही चला रहे हैं, एक काटू और दूसरे छाटू। https://twitter.com/psamachar1/status/1541326075556352001?t=I6QpnRYT4GCyAvpDQQA9XQ&s=08

पार्षद टिकिट बंटवारे में विवाद पर कही ये बात

सोमवार को गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा मीडिया से चर्चा करते हुए तीस्ता मामले में दिग्विजय सिंह के बयान पर बोले, मैं इसे विवादित बयान मानता हूं। इनको सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाना है। अप्रत्यक्ष रूप से, तीस्ता को जेल भेज दिया गया है। पार्षद टिकिट बंटवारे में विवाद पर गृह मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस सिर्फ दो लोग ही चला रहे हैं, काटू और छाटू। एक छांट देते हैं एक काट देते हैं।

इस बयान पर गृह मंत्री ने तंज कसा

गौरतलब है कि कांग्रेस में भी नगरीय निकाय चुनाव में टिकट वितरण को लेकर नाराजगी जमकर सामने आई। कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान दिग्विजय सिंह ने नाराज नेताओं को साधने के लिए बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा कि ये मानकर चलिए कि जिनका टिकट कटा, वो दिग्विजय सिंह ने काटा और जिन्हें टिकट मिला, उन्हें कमलनाथ ने दिया। दिग्विजय सिंह के इसी बयान पर गृह मंत्री ने तंज कसा है।

कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भरोसा नहीं रहा

कांग्रेस के घोषणा पत्र पर गृह मंत्री ने कहा, जनता ने कांग्रेस का मूल घोषणा पत्र खारिज कर दिया, उस पर भरोसा नहीं रहा, तो अब नगरीय चुनाव में क्या घोषणा करेंगे, पहले के बादे किसान कर्ज माफी, युवाओं को बेरोजगार भत्ता 15 महीने की सरकार में दिया नहीं, इस पर क्या भरोसा करेंगे।

नगर सरकार बदलने की बात पर बोले

प्रदेश की नगर सरकार बदलने की बात कह रहे हैं, खुद की सरकार संभाली नहीं गई। प्रदेश की बदली थी जब नहीं चला पाए। कमलनाथ के अध्यक्ष रहते विधायक कांग्रेस छोड़कर चले गए और अगर नगर सरकार बदल देंगे तो पैसा कहां से लाएंगे। क्योंकि केंद्र और प्रदेश में इनकी सरकार है नहीं और विकास के लिए पैसा कहां से लाएंगे। जनता को विकास चाहिए, जो सिर्फ बीजेपी दे सकती है। ये भी पढ़ें: सिलवानी में मकान की निर्माणाधीन दीवार गिरी, 3 बच्चों सहित 4 की मौत, चार घायल; CM ने की सहायता राशि की घोषणा

ओवैसी आए या केजरीवाल आए

मप्र में ओवैसी की इंट्री पर गृह मंत्री ने कहा, स्वागत है असदुद्दीन ओवैसी जी का मध्य प्रदेश की जनता जानती है। ओवैसी विभाजन की राजनीति करती है। ओवैसी आए या केजरीवाल आए बाकी दल कैसे टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ रहते हैं। प्रदेश में कांग्रेस के वोट तो बचे ही नहीं। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts