
मध्यप्रदेश में गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा और कहा- दिग्विजय सिंह जी ने जिस तालिबानी तरीके से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से मिलने का समय मांगा है, वह ठीक नहीं है। बता दें कि दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज सिंह से सिंचाई परियोजना के डूब प्रभावित किसानों की समस्याओं को लेकर पिछले दिनों मिलने का समय मांगा था।
.@digvijaya_28 जी ने जिस तालिबानी तरीके से मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj जी मिलने का समय मांगा है, वह ठीक नहीं है।
पॉलिटिकल पाखंड के लिए दिग्विजय जी ने जिस भाषा का उपयोग किया है वह एक पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद के मुंह से शोभा नहीं देती। pic.twitter.com/qRUUdAE6BL
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) January 21, 2022
दिग्विजय सिंह को ये शोभा नहीं देता
गृह मंत्री ने कहा कि पॉलिटिकल पाखंड के लिए दिग्विजय सिंह जी ने जिस भाषा का उपयोग किया है, वह एक पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद के मुंह से शोभा नहीं देती।
‘प्रियंका गांधी के अभियान की पोल खोल दी’
गृह मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस के ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ स्लोगन की ब्रांड एंबेसडर प्रियंका मौर्य जी और मौलाना तौकीर रजा की बहू निदा खान जी ने प्रियंका गांधी जी के अभियान की पोल खोल दी है। कांग्रेस में किस तरह महिलाओं की उपेक्षा व उत्पीड़न होता है अब सब जान चुके हैं।