गृह मंत्री अमित शाह ने लॉन्च किया 'भारतपोल पोर्टल', लोकतंत्र के लिए आतंकवाद को बताया सबसे बड़ा नासूर, 35 सीबीआई अधिकारी हुए सम्मानित

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दिल्ली में भारतपोल पोर्टल का शुभारंभ किया। यह पोर्टल भारत की जांच एजेंसियों और इंटरपोल के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेगा। लॉन्चिंग कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने आतंकवाद और इसके फंडिंग के खतरों पर पर भी बात की और इसे वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया। इस पोर्टल का उद्देश्य अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई और इंटरनेशनल सहयोग को मजबूत करना है। इस दौरान उन्होंने कहा कि आतंकवाद, लोकतंत्र, मानवाधिकार, आर्थिक प्रगति और विश्व शांति के खिलाफ सबसे बड़ा नासूर है, जिसे हमें जीतने नहीं देना है।
पोर्टल के जरिए, इंटरपोल से सीधा संपर्क स्थापित किया जा सकेगा, जिससे राज्यों की पुलिस भी विदेश भाग चुके अपराधियों के खिलाफ रेड नोटिस और अन्य कलर कोड नोटिस जारी करने की प्रक्रिया को सरल बना सकेगी।
लोकतंत्र और मानवाधिकारों के लिए सबसे बड़ा खतरा है आतंकवाद
कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने आतंकवाद को लोकतंत्र, मानवाधिकार, आर्थिक प्रगति और विश्व शांति का सबसे बड़ा दुश्मन बताया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद की फंडिंग इसे और खतरनाक बनाती है, क्योंकि यह दुनिया की अर्थव्यवस्था को कमजोर करती है। शाह ने कहा कि भारतपोल पोर्टल भारत को अंतरराष्ट्रीय जांच के क्षेत्र में एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा। अब राज्यों की पुलिस और अन्य एजेंसियां इंटरपोल के साथ सीधे संपर्क स्थापित कर सकेंगी।भारतपोल पोर्टल में क्या है खास
गृह मंत्रालय के अनुसार, यह पोर्टल सीबीआई द्वारा विकसित किया गया है और इसका इस्तेमाल केंद्र और राज्यों की पुलिस द्वारा अंतरराष्ट्रीय अपराधों की जांच में तेजी लाने के लिए किया जाएगा। इसके त्वरित डेटा शेयरिंग की जा सकेगी और ईमेल तथा फैक्स की जगह पोर्टल के जरिए सीधा डेटा शेयर किया जाएगा। इसके साथ ही, संगठित अपराधों पर निगरानी की जा सकेगी और साइबर क्राइम, फाइनेंशियल फ्रॉड, ड्रग्स ट्रैफिकिंग, ह्यूमन ट्रैफिकिंग और ऑनलाइन रेडिकलाइजेशन जैसे अपराधों पर संयुक्त एजेंसियां कार्रवाई कर सकेंगी।
पोर्टल के जरिए, इंटरपोल से सीधा संपर्क स्थापित किया जा सकेगा, जिससे राज्यों की पुलिस भी विदेश भाग चुके अपराधियों के खिलाफ रेड नोटिस और अन्य कलर कोड नोटिस जारी करने की प्रक्रिया को सरल बना सकेगी।












