Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Mp news : मध्यप्रदेश में अब 35 साल की उम्र तक होमगार्ड में होगी भर्ती

Mp news : मध्यप्रदेश में अब 35 साल की उम्र तक होमगार्ड में होगी भर्ती
भोपाल। प्रदेश में अब होमगार्ड की भर्ती 35 साल की उम्र तक हो सकेगी। अ तक होमगार्ड में भर्ती की अधिकतम उम्र 30 साल की थी। राज्य सरकार ने नियमों में संशोधन संबंधी आदेश जारी किए हैं।

950 पदों पर तत्काल होगी भर्ती

सरकार के इस फैसले के बाद से माना जा रहा है कि जल्द ही होमगार्ड में बड़े पैमाने पर नगर सैनिकों की भर्ती शुरू की जा सकेगी। फिलहाल 950 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इसमें 35 साल की आयु तक भर्ती हो सकेगी। कोविड लाकडाउन के कारण दो साल तक भर्ती नहीं हो पाने वाले युवाओं के लिए यह फैसला पढ़ाया है। डीजी होमगार्ड पवन जैन ने बताया कि 950 पदों पर तत्काल भर्ती होनी है। इन पदों की भर्ती में उम्र की छूट दी गई है।

चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की भर्ती बंद!

मध्यप्रदेश में अब चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती नहीं की जाएगी। सरकार ने इस श्रेणी के पदों को आउटसोर्सिंग से भरने की तैयारी की है। राज्य मंत्रालय कर्मचारी संघ ने इस पर विरोध जताया है। उनका कहना है कि यह मंत्रालय की गोपनीयता और सुरक्षा से खिलवाड़ है। संघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार पटेल ने आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा है कि शासन ने चतुर्थ श्रेणी को डाइंग काडर मान लिया है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के खाली पदों को आउटसोर्स के माध्यम भरे जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इससे कर्मचारियों के नियमितीकरण के मैके खत्म हो जाएंगे।

क्या हैं भर्ती के प्रावधान

मंत्रालय के भर्ती नियम में प्रावधान है कि मंत्रालय स्थापना और मंत्री स्थापना में कार्यरत अस्थाई कर्मचारियों की विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा लेकर उन्हें मंत्रालय में चतुर्थ श्रेणी के नियमित पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। सहायक ग्रेड 3 संवर्ग में चतुर्थ श्रेणी की पदोन्नति से भरे जाने वाले 25% पदों के बारे में भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पटेल ने कहा है कि आउटसोर्स कर्मचारी शासन की गोपनीय संवेदनशील फाइलों और पत्रों को लेकर जाएंगे, ऐसे में इनके दुरुपयोग की आशंका बनी रहेगी। Bhopal News : रेलवे स्टेशन पर ब्रेन हेमरेज पीड़ित यात्री का गिर रहा था ऑक्सीजन लेवल, 2 घंटे में उपलब्ध कराया सिलेंडर
Vikas Shukla
By Vikas Shukla

Latest Posts