Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP में रक्षाबंधन पर रहेगा अवकाश, कल बैंक और बीमा समेत अन्य संस्थानों में छुट्टी घोषित; आदेश जारी

Follow on Google News
MP में रक्षाबंधन पर रहेगा अवकाश, कल बैंक और बीमा समेत अन्य संस्थानों में छुट्टी घोषित; आदेश जारी
भोपाल। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने 30 अगस्त को बैंक और बीमा समेत अन्य वित्तीय संस्थानों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसको लेकर मंगलवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

इस एक्ट के तहत घोषित किया अवकाश

दरअसल, एक दिन पहले ही बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन ने सरकार से अवकाश देने की मांग की थी। कर्मचारियों की मांग पर अमल करते हुए राज्य सरकार ने निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत अवकाश घोषित किया है। इसमें 25 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को 30 अगस्त यानी कल बुधवार को राखी का त्यौहार मनाने के लिए अवकाश रहेगा। इसको लेकर उप सचिव दिलीप कुमार कापसे की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन द्वारा निगोशिएबल इन्स्ट्रेमेन्ट्रस एक्ट 1881 (1881 का क्रमांक 26) की धारा 25 के अंतर्गत दिनांक 30 अगस्त 2023, बुधवार को रक्षा बंधन पर्व के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts