ताजा खबरप्यार और रिश्तेभोपालमध्य प्रदेश

रिसॉर्ट, फार्म हाउस में होने वाले होली सेलिब्रेशन्स में होगा रेन डांस व पूल पार्टीे

होली पार्टीज: शहर में 14 मार्च को होगा सेलिब्रेशन

प्रीति जैन- शहर में जिस तरह न्यू पार्टी सेलिब्रेट होती हैं, उसी तर्ज पर अब होली पार्टी सेलिब्रेशन भी धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। शहर के शोर-शराबे से दूर फार्म हाउस व रिसॉर्ट में होली पार्टी इस बार ऑर्गेनाइज होने जा रही हैं। इन पार्टीज की बुकिंग बुक माय शो जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए हो रहीं हैं। यंगस्टर्स अपने दोस्तों के साथ यहां पार्टी एंजॉय करना पसंद कर रहे हैं क्योंकि यहां खाना-पीना, रंग- गुलाल, ईडीएम म्यूजिक, लाइव डीजे, रेन डांस से लेकर सभी कुछ एक जगह मिल जाता है। अब फैमिलीज भी इन पार्टीज में जाना पसंद कर रही हैं क्योंकि एक जगह मिलकर सभी एक साथ धमाल मचा सकते हैं। 14 मार्च को शहर में 15 से 20 होली पार्टी प्लान की गईं हैं।

यहां भी होंगी होली पार्टीज…

होली कार्निवल का आयोजन बिट्टन मार्केट में सुबह 11 बजे से होगा। यहां टिकट रेट 499 रुपए है। वहीं, कोकता रोड स्थित ग्रीन स्पेस मेंशन और नीलबड़ में भी होली सेलिब्रेशन होगा। इन दोनों ही जगह का टिकट रेट 149 रुपए है।

रंग, फन और म्यूजिक के साथ थीम बेस्ड होंगी पार्टीज

ब्रिटिश पार्क में पार्टी: भोजपुर रोड स्थित ब्रिटिश पार्क में बड़ी पार्टी होने जा रही है, जिसमें बुकिंग्स बुक माय शो व पेटीएम के जरिए शुरू हो चुकी है। यहां डीजे, ढोल, फूड एंड ड्रिंक्स काउंटर्स, फोटो बूथ और पार्किंग का इंतजाम किया गया है। साथ ही तीन किलोमीटर की रन भी होगी। बच्चों के लिए फन एक्टिविटीज का इंतजाम रहेगा। यहां टिकट प्रति व्यक्ति 299 रुपए रखा गया है।

कान्हा फन सिटी में पार्टी: कान्हा फन सिटी में ओपन एयर कान्हा होली होगी। सभी एज ग्रुप के लोग पार्टी में आ सकते हैं। यहां भांगड़ा व बॉलीवुड म्यूजिक का इंतजाम होगा। इलेक्ट्रिफाइंग म्यूजिक, हाई एनर्जी डांस μलोर और एम्यूजमेंट पार्क का भी आनंद ले सकेंगे। ईको-फ्रेंडली कलर्स, रेन डांस का अरेंजमेंट खास होगा। यहां पास की कीमत 599 रुपए होगी।

जश्न-ए-भोपाली रंग होली: जश्न-ए-भोपाली रंग होली में भोपाली स्टाइल का सेलिब्रेशन होगा। भोजपुर रोड स्थित द स्पाइसी हवेली में यह पार्टी होगी। म्यूजिक, डांस व लोकल ट्रेडिशन भी शामिल होगा। ईडीएम डीजे बीट्स, बॉलीवुड होली ट्यून और लाइव डीजेइंग होगी। ऑर्गेनिक गुलाल व ट्रेडिशनल डेकोर से पार्टी प्लेस को सजाया जाएगा। वहीं, ब्रज थीम को भी इसमें शामिल किया है। यहां टिकट प्रति व्यक्ति 299 रुपए, कपल के लिए 499 रुपए और चार लोगों के ग्रुप के लिए 1099 रुपए का होगा।

वाटर बैलून पार्टी: रंग बरसे-2025 होली सेलिब्रेशन में लाइव डीजे डांस, ईको-फ्रेंडली रंग व गुलाल होंगे। श्यामला हिल्स पर यह पार्टी होगी। इसमें वाटर बैलून और रेन डांस भी होगा, जिसका पार्टी लवर लुत्फ उठा सकेंगे। ढोल की देसी धुनों पर डांस, प्योर वेजिटेरियन फूड और फैमिली फ्रेंडली एनवायरनमेंट होगा। यहां पार्टी टिकट 299 रुपए से शुरू हैं।

ढोल की बीट पर जमेगा रंग: एसकेजी रंग बरसे सीजन-7 का आयोजन 9 एमएम रिसॉर्ट, कलखेड़ा में होगा। यहां ईडीएम रॉक म्यूजिक खास होगा। नॉनस्टॉ प डांस बीट्स, ढोल परफॉर्मेंस, लाइव सिंगिंग भी होगी। इसे खासतौर पर कपल्स व फैमिलीज के लिए प्लान किया गया है। साथ ही प्राइज भी दिए जाएंगे। पूल पार्टी व फूड का भी इंतजाम होगा। यहां टिकट 299 प्रति व्यक्ति है।

दोस्तों के साथ जाएंगे होली पार्टी में…

आजकल सभी होली खेलने नहीं आते लेकिन बच्चों को शौक रहता है तो हम होली पार्टी में जाने की तैयारी कर रहे हैं। हमारे वहीं दोस्त यहां आएंगे, जो होली खेलना चाहते है। खाने-पीने का भी इंतजाम रहता है तो पूरा दिन दोस्तों के साथ मस्ती तक पाते हैं। – नीतू जैन, बिजनेस वूमन, लालघाटी

संबंधित खबरें...

Back to top button