अन्यखेल

Hockey Asia Cup 2022: एशिया कप में भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 से रौंदा, पाकिस्तान को पीछे छोड़कर सुपर-4 में पहुंची टीम इंडिया

भारतीय हॉकी टीम ने एशिया कप-2022 में इंडोनेशिया को 16-0 से हराकर शानदार जीत हासिल की है। इसी के साथ टीम इंडिया ने सुपर-4 में क्वालिफाई कर लिया है। भारत की इस जीत के साथ पाकिस्तान को बड़ा नुकसान हुआ है और वह वर्ल्डकप-2023 से बाहर हो गया है।

16-0 के स्कोर से दर्ज की जीत

एशिया कप 2022 के नॉकआउट स्टेज में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया को इस मैच में बड़ी जीत की जरूरत थी। टीम इंडिया ने ऐसा ही किया और 16-0 के स्कोर से जीत दर्ज की। भारत ने इस मैच में शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और पहले क्वार्टर में ही गोल दागा। इसके बाद टीम इंडिया ने स्कोर की रफ्तार को बढ़ाया, पहले क्वार्टर में भारत का स्कोर 3-0 था, जो दूसरे क्वार्टर में 6-0 हुआ। तीसरे क्वार्टर में ये स्कोर 10-0 और लास्ट में स्कोर 16-0 तक गया। इसी के साथ टीम इंडिया की इंडोनेशिया पर दमदार जीत दर्ज हुई।

वर्ल्डकप-2023 से पाकिस्तान का पत्ता कटा

बता दें कि इस मैच का असर 2023 में होने वाले हॉकी वर्ल्डकप पर भी पड़ा है। क्योंकि, यहां बड़े अंतर से मैच जीतने वाली टीम वर्ल्डकप के लिए क्वालिफाई कर जाती। अब भारत ने जीत दर्ज कर ली है, तो वह वर्ल्डकप के लिए क्वालिफाई कर गया है और पाकिस्तान बाहर हो गया है। भारत के अलावा जापान, कोरिया और मलेशिया भी वर्ल्डकप के लिए क्वालिफाई कर गई हैं। जबकि पाकिस्तान का पत्ता वर्ल्डकप से कट गया है। वहीं अगर इस एशिया कप की बात करें तो जापान और भारत नॉकआउट मैच के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं।

जापान के सबसे अधिक प्वाइंट

दरअसल, एशिया कप की टैली में जापान के 9 प्वाइंट हैं, जबकि भारत के 4 प्वाइंट हैं। भारत ने अभी तक इस एशिया कप में 19 गोल किए हैं, जबकि 6 गोल खाए हैं। ऐसे में उसका स्कोर +13 का है, जिसकी वजह से उसे आगे बढ़ने में मदद मिली है।

खेल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button