PlayBreaking News

तमिलनाडु में की रेड, 10 जगहों पर NIA की छापेमारी, हिज्ब उत-तहरीर से जुड़ा है मामला

Follow on Google News
तमिलनाडु में की रेड, 10 जगहों पर NIA की छापेमारी, हिज्ब उत-तहरीर से जुड़ा है मामला
चेन्नई। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने हिज्ब-उत-तहरीर (HuT ) केस के सिलसिले में तमिलनाडु में 10 जगहों पर रविवार सुबह रेड की है। इसमें इरोड जिले के दो जगह शामिल है। यह घटना अंतरराष्ट्रीय इस्लामी संगठन हुत के 6 सदस्यों की मई में गिरफ्तारी के बाद हुई, जिन्हें चुनाव और लोकतंत्र के खिलाफ दुष्प्रचार जैसी राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के लिए गिरफ्तार किया गया था।

2021 में भी कई स्थानों पर ली थी तलाशी

इससे पहले NIA ने 2021 में तमिलनाडु में कई जगहों पर तलाशी के बाद एक व्यक्ति को मदुरै के हिज्ब-उत-तहरीर केस में गिरफ्तार किया था। इसे मामले में तमिलनाडु के मदुरै शहर के थिडीर नगर पुलिस स्टेशन में IPC की विभिन्न धाराओं और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धारा 13(1)(बी) के तहत केस दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी मोहम्मद इकबाल ने कथित तौर पर एक विशेष समुदाय को बदनाम करने वाले पोस्ट अपलोड करने के लिए अपने फेसबुक अकाउंट 'थोंगा विजिगल रेंडु इज इन काजिमार स्ट्रीट' का इस्तेमाल किया था। इस पोस्ट में एक विशेष समुदाय को बदनाम किया गया और कानून व्यवस्था बिगाड़ने के लिए विभिन्न धर्मों के बीच सांप्रदायिक तनाव को बढ़ावा दिया गया। ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024 : पीएम मोदी ने भारतीय टीम से फोन पर की बात, रोहित की कप्तानी को सराहा, विराट की फाइनल पारी और हार्दिक-सूर्या को लेकर कही ये बात
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts