Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWSछत्तीसगढ़ के 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 149 पदों पर भर्ती, 15 जून तक करें आवेदन

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अनुसार यह भर्ती राज्य के पांच नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों के लिए की जा रही है। इनमें शामिल हैं दंतेवाड़ा मेडिकल कॉलेज,मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज, कुनकुरी मेडिकल कॉलेज,जांजगीर-चांपा मेडिकल कॉलेज,कबीरधाम मेडिकल कॉलेज इन संस्थानों में लंबे समय से फैकल्टी और विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद रिक्त थे, जिन्हें अब संविदा आधार पर भरा जाएगा।
छत्तीसगढ़ के 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 149 पदों पर भर्ती, 15 जून तक करें आवेदन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अवसर सामने आया है। राज्य सरकार ने प्रदेश के पांच नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी और सीनियर रेजीडेंट के कुल 149 रिक्त पदों पर संविदा भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 15 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती चिकित्सा शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है।

पांच नए मेडिकल कॉलेजों में होगी नियुक्ति

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अनुसार यह भर्ती राज्य के पांच नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों के लिए की जा रही है। इनमें शामिल हैं दंतेवाड़ा मेडिकल कॉलेज,मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज, कुनकुरी मेडिकल कॉलेज,जांजगीर-चांपा मेडिकल कॉलेज,कबीरधाम मेडिकल कॉलेज इन संस्थानों में लंबे समय से फैकल्टी और विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद रिक्त थे, जिन्हें अब संविदा आधार पर भरा जाएगा।

ये भी पढ़ें: CG NEWS छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक 9 जून को: साय सरकार ले सकती है कई बड़े फैसले, महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

किन पदों पर होगी भर्ती?

भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न विभागों में निम्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी Professor (प्राध्यापक),Associate Professor (सह-प्राध्यापक),Assistant Professor (सहायक प्राध्यापक),Senior Resident (सीनियर रेजीडेंट)

कुल 149 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

NMC के नियमों के अनुसार होगी पात्रता

विभाग ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के दिशा-निर्देशों और पात्रता मानकों के अनुरूप होगी। उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य आवश्यक योग्यताओं का मूल्यांकन NMC के निर्धारित मानकों के आधार पर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: CG NEWS भारतमाला मुआवजा घोटाला: ED ने कारोबारी जयप्रकाश गांधी को किया गिरफ्तार, 9.27 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप

इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन

ऑनलाइन आवेदन प्राप्त होने के बाद उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। पात्र पाए गए अभ्यर्थियों को साक्षात्कार (Interview) के लिए बुलाया जाएगा।

अंतिम चयन निम्न आधारों पर किया जाएगा

दस्तावेज सत्यापन, शैक्षणिक योग्यता,कार्यानुभव,इंटरव्यू में प्रदर्शन

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

ध्यान रखने योग्य बातें

आवेदन पत्र में सही जानकारी भरें। सभी आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें। गलत या भ्रामक जानकारी पाए जाने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून 2026 है।

ये भी पढ़ें: CG News महादेव ऐप केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 423 करोड़ के फ्रीज शेयर बेच सकेंगी कंपनियां

चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा लाभ

विशेषज्ञ डॉक्टरों और फैकल्टी की नियुक्ति से राज्य के नए मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी। इससे मेडिकल छात्रों को बेहतर शिक्षा और प्रशिक्षण उपलब्ध होगा। साथ ही, विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ने से क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में भी मदद मिलेगी।राज्य सरकार की यह पहल चिकित्सा शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts