क्रिकेटखेल

IND-W vs SL-W T-20: भारत ने 7वीं बार जीता विमेंस एशिया कप, श्रीलंका को 8 विकेट से हराया

विमेंस एशिया कप के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 8 विकेट से हरा दिया है। टीम इंडिया लगातार सातवीं बार चैंपियन बनी है। श्रीलंका टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 65 रन ही बनाए। जवाब में भारत ने 8.3 ओवर में दो विकेट खोकर 71 रन बनाते हुए टारगेट हासिल कर लिया।

मंधाना ने खेली 51 रन की नाबाद पारी

भारत ने विमेंस एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 8 विकेट से हरा दिया है। भारत ने 8.3 ओवर में 2 विकेट खोकर 71 रन बनाए और मैच 8 विकेट से जीत लिया। स्मृति मंधाना ने छक्के के साथ मैच खत्म किया। मंधाना ने 25 गेंद पर 51 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के जमाए। उनका स्ट्राइक रेट 204 का रहा। कप्तान हरमनप्रीत कौर 11 रन बनाकर मंधाना के साथ नाबाद रहीं। श्रीलंका के लिए कविशा दिलहारी और रणवीरा ने 1-1 विकेट लिया।

रेणुका सिंह ने तीन विकेट झटके

गेंदबाजी में भारत के लिए रेणुका सिंह ने तीन विकेट लिए, जबकि राजेश्वरी गायकवाड़ और स्नेह राणा को दो-दो विकेट मिले। वहीं, श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 18 रन रणवीरा ने बनाए। उनके अलावा सिर्फ राणासिंघे ही दहाई का आंकड़ा छू पाईं, जिन्होंने 13 रन बनाए।

हर बार फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

अब तक आठ बार विमेंस एशिया कप का आयोजन हुआ है और भारतीय टीम हर बार फाइनल में पहुंची है। सात बार उसे जीत मिली है, जबकि 2018 में बांग्लादेश ने फाइनल में भारत को हराकर यह यूर्नामेंट जीता था।

श्रीलंका से 5वां फाइनल जीता

टीम इंडिया ने एशिया कप के इतिहास में श्रीलंका से 5वां फाइनल मैच जीता है। दोनों टीमों के बीच अब तक 5 फाइनल खेले गए हैं। इन सभी में टीम इंडिया ही जीती है। भारतीय टीम लगातार आठवीं बार फाइनल में पहुंची थी।

फाइनल में श्रीलंका को 14 साल बाद हराया

भारत ने 14 साल बाद एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को हराया है। इससे पहले 2008 में दोनों का आमना-सामना हुआ था।

ये भी पढ़ें: Sourav Ganguly ने BCCI अध्यक्ष पद से हटने की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत : स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), रिचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्रकार, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, हेमलता, रेणुका ठाकुर, राजेश्वरी गायकवाड़।

श्रीलंका : चमारी अटापट्‌टू (कप्तान), अनुष्का संजीवनी, हर्षिता समराविक्रमा, निल्क्षी डि सिल्वा, हसिनी परेरा, ओशदी रणसिंघे, कविशा दिल्हरी, मल्श शहनी, सुगंधिका कुमारी, इनोका रनवेरा, अचिनि कुलसुरैया।

खेल से जुड़ी अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button