Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

किडनी खराब यानी दिल पर पड़ रहा असर:शरीर के लिए है जानलेवा, जानें क्या होते है इसके लक्षण?

हमारे शरीर के सबसे खास अंगों में से एक होती है किडनी, जिसका शरीर में मुख्य काम होता है, किडनी शरीर में टॉक्सिन्स-एक्स्ट्रा वाटर को बाहर निकालने और खून को साफ करने का काम करती है, इसके अलावा ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी इसका बड़ा रोल है, लेकिन कभी आपने सोचा है कि अगर हमारे शरीर की सेहत बनाने वाली किडनी की ही सेहत बिगड़ जाए तो क्या होगा, आइए जानते है।
शरीर के लिए है जानलेवा, जानें क्या होते है इसके लक्षण?
किडनी खराब यानी दिल पर पड़ रहा असर

इंसान के शरीर में जीतने अंग होते हैं उन सभी का अपने स्वभाव अनुसार काम करना जरूरी होता है, इनमें से किसी का भी खराब होना शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है, मगर इसमें से एक होती है किडनी जिसके खराब होने से शरीर में कई गंभीर बीमारियां पनप सकती हैं, जब किडनी खराब होती है तो इसका सीधा असर सेहत से दिल की कमजोरी पर पड़ता है, लेकिन यह बात बहुत कम लोग जानते हैं। 

किडनी से दिल पर पड़ता है सीधा असर

विशेषज्ञों का मानना है कि किडनी का ठीक से काम नहीं करने से शरीर में भारी मात्रा में बदलाव देखने को मिलते हैं, इससे शरीर में अतिरिक्त पानी, नमक और विषैले तत्व जमा होने लगते हैं, जो आमतौर पर शरीर का ब्लड प्रेशर बढ़ा सकते हैं इतना ही नहीं इससे दिल को सामान्य से ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, वहीं इसके लंबे समय तक काम न करने से हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर और स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

भिंड: जेल से बाहर आते ही बंदी का खुलासा, रिश्वत नहीं दी तो की गई मारपीट

शुरुआत में दिखने वाले सिम्टम्स

किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारियों का पता तब लगता है जब शरीर में हर वक्त थकान महसूस होती है, पेशाब में बदलाव दिखते हैं, और शरीर में सूजन भी दिखने लगती है, इन सामान्य लक्षणों के होने से किडनी की बीमारी का खतरा हो सकता हैं। ऐसे मामलो में तुरंत डॉक्टरों को दिखाना और नियमित टेस्ट कराना सहीं होता है।

  • हाथ, पैर, चेहरे पर सूजन आना
  • बार-बार या कम से कम यूरिन आना
  • यूरिन में झाग बनना या खून आना
  • भूख कम लगना

बीना लक्षण के भी होती है गंभीर बीमारी

कई बार किडनी की बीमारी में बाहरी सिम्टम्स दिखाई नहीं देते, ऐसे में शरीर में खून की कमी, मिनरल्स का असंतुलन और सूजन भी हो सकती है, जो दिल पर अतिरिक्त दबाव डालते हैं, इसलिए जिन लोगों को डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या किडनी की समस्या है, उन्हें नियमित रूप से किडनी और दिल दोनों की जांच करानी चाहिए। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts