PlayBreaking News

हरियाणा में कांग्रेस को झटका : BJP में शामिल हुए बॉक्सर विजेंदर सिंह, बोले- मैं लोगों की भलाई के लिए जुड़ा; 2019 में हार गए थे लोकसभा चुनाव

Follow on Google News
हरियाणा में कांग्रेस को झटका : BJP में शामिल हुए बॉक्सर विजेंदर सिंह, बोले- मैं लोगों की भलाई के लिए जुड़ा; 2019 में हार गए थे लोकसभा चुनाव
चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को एक बार फिर झटका लगा है। हरियाणा में भिवानी के रहने वाले ओलिंपियन बॉक्सर विजेंदर सिंह बुधवार को BJP में शामिल हो गए। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। 2019 में कांग्रेस में शामिल हुए विजेंदर को पार्टी ने साउथ दिल्ली से लोकसभा उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वे चुनाव हार गए थे। वे जाट समुदाय से आते हैं। उन्होंने 2008 बीजिंग ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इसके अलावा एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल भी अपने नाम किया था।

देश की तरक्की के लिए भाजपा से जुड़ा हूं : विजेंदर

भाजपा में शामिल होने के बाद विजेंदर ने कहा कि, मैं विकास और देश की तरक्की के लिए भाजपा से जुड़ा हूं। मैं चाहता हूं कि मैं लोगों का भला कर सकूं। मैंने हमेशा गलत को गलत और सही को सही कहा है। मैं भाजपा में शामिल होकर बहुत सारे खिलाड़ियों का भला करूंगा। जब से बीजेपी सरकार आई है, तब से खिलाड़ियों को आसानी हुई है। https://twitter.com/psamachar1/status/1775468223875494363?s=20

3 महीने पहले कहा था- राजनीति को राम-राम भाई

बॉक्सर विजेंदर सिंह ने 3 महीने पहले एक ट्वीट कर सबको चौंका दिया था। उन्होंने अपने X हैंडल पर लिखा- ''राजनीति को राम-राम भाई''। उनके इस बयान से कयास लगाए जा रहे थे कि, वे राजनीति से सन्यास ले सकते हैं। हालांकि, इसके बाद में उन्होंने इसे खारिज करते हुए राजनीति में सक्रिय रहने का भी ऐलान किया था। विजेंदर सिंह ने किसान आंदोलन का भी समर्थन किया था। कुछ समय पहले विजेंदर के आम आदमी पार्टी में भी शामिल होने की चर्चा शुरू हुई थी। ​​​​

बॉलीवुड में भी रहे एक्टिव

उनका जन्म 29 अक्टूबर 1985 को हरियाणा के भिवानी जिले के कालूवास नामक गांव में हुआ था। उनके पिता महिपाल सिंह बेनीवाल हरियाणा रोडवेज में बस ड्राइवर हैं और मां कृष्णा देवी गृहिणी हैं। विजेंदर सिंह ने 2008 बीजिंग ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। विजेंद्र को साल 2009 में राजीव गांधी खेल रत्न से नवाजा गया था। वे इन खेलों में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बॉक्सर थे। इसके अलावा एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल भी अपने नाम किया था। विजेंद्र बीजिंग ओलिंपिक्स में पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय एथलीट थे। विजेंदर सिंह ने एक्टर के रूप में बॉलीवुड में अपनी शुरुआत 13 जून 2014 को रिलीज हुई फिल्म फगली से किया था। फिल्म का निर्माण ग्रेजिंग गोट प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है, जिसके मालिक अक्षय कुमार और अश्विनी यार्डी हैं। ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024 Date : 7 फेज में होगी वोटिंग, 19 अप्रैल को पहले चरण का आगाज: 4 जून को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts