PlayBreaking News

Haryana Assembly Election : कौन हैं ढाई लाख करोड़ की मालकिन सावित्री जिंदल, जो चुनाव में खड़े होकर सांसद बेटे के लिए खड़ी कर सकती हैं मुसीबत

Follow on Google News
Haryana Assembly Election : कौन हैं ढाई लाख करोड़ की मालकिन सावित्री जिंदल, जो चुनाव में खड़े होकर सांसद बेटे के लिए खड़ी कर सकती हैं मुसीबत
नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा टिकट न देने से नाराज जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन और बीजेपी सांसद नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल ने पार्टी से बगावत कर दी है। उन्होंने हिसार से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। दरअसल, हिसार से बीजेपी ने मंत्री कमल गुप्‍ता को टिकट दिया है। इसके बाद सावित्री जिंदल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मैं तो चुनाव लड़ूंगी। इस बयान से राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है।

सावित्री जिंदल ने क्या कहा ?

हिसार में सावित्री जिंदल ने कहा- मैं बीजेपी की प्राथमिक सदस्य नहीं हूं। मैं दिल्ली यह कहने आई थी कि मैं चुनाव नहीं लड़ूंगी, लेकिन आपका प्यार और विश्वास देखकर मैंने सोचा जो समर्थक कहेंगे, वही करूंगी। मेरा चुनाव लड़ना तय है। ये मेरा आखिरी चुनाव, सेवा करना चाहती हूं।

भारत की चौथी सबसे अमीर महिला

सावित्री जिंदल प्रसिद्ध उद्योगपति और ओ.पी. जिंदल समूह के संस्‍थापक ओपी जिंदल की पत्‍नी हैं। जिंदल परिवार की मुखिया सावित्री जिंदल देश की सबसे अमीर महिला हैं। फॉर्च्यून इंडिया की भारतीय अमीरों की लिस्‍ट में वे चौथे पायदान पर हैं। 74 वर्षीय सावित्री देवी जिंदल करीब ढाई लाख करोड़ रुपए की मालकिन हैं। वह अपनी सादगी के लिए जानी जाती हैं।

कौन हैं सावित्री जिंदल ?

84 वर्षीय सावित्री जिंदल ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन हैं। वे 10 साल तक हिसार क्षेत्र से विधायक चुनी जा चुकी हैं। उन्होंने हरियात्रा सरकार में भी बतौर मंत्री काम किया है। वह 2005 में जिंदल समूह के फाउंडर और पति ओपी जिंदल की मौत के बाद वह हिसार से विधायक चुनी गई थी। साल 2006 में शहरी स्थानीय निकाय और आवास राज्य मंत्री थी। इसके बाद 2009 में भी वह हिसार विधानसभा से चुनाव जीतीं। 2013 में उन्हें हरियाणा में कैबिनेट मंत्री के रूप में नियुक्ति मिली। हालांकि, साल 2014 में वह विधानसभा चुनाव हार गईं। ये भी पढ़ें- बेटे के बाद मां का भी कांग्रेस से मोह भंग… भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, बीजेपी में हुईं शामिल
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts