PlayBreaking News

बतौर कप्तान नहीं खिलाने से नाराज चल रहे हार्दिक पंड्या? MI को किया अनफॉलो, फ्रेंचाइजी से जुड़े पोस्ट भी हटाए

हार्दिक पंड्या का प्रदर्शन इस सीजन में उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। उन्होंने 8 मैचों में सिर्फ 146 रन बनाए। उनका बल्लेबाजी औसत 20.8 रहा। गेंदबाजी में भी वह असर नहीं छोड़ सके और 8 मैचों में सिर्फ 4 विकेट ले पाए।
Follow on Google News
बतौर कप्तान नहीं खिलाने से नाराज चल रहे हार्दिक पंड्या? MI को किया अनफॉलो, फ्रेंचाइजी से जुड़े पोस्ट भी हटाए
Image Courtesy : PTI

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का सफर खत्म हो गया है टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई जिसके बाद टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या एक बार फिर चर्चा में हैं। RCB से हार के साथ मुंबई की प्लेऑफ की उम्मीदें टूट गईं और इसके तुरंत बाद सोशल मीडिया पर हार्दिक और फ्रेंचाइजी के रिश्तों को लेकर सवाल उठने लगे। वजह बनी उनकी इंस्टाग्राम गतिविधि।

कप्तान होने के बाद भी बैंच पर बैठे हार्दिक

मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन बेहद खराब रहा। टीम लगातार मैच हारती रही और कप्तान हार्दिक पंड्या खुद भी बल्ले और गेंद दोनों से फ्लॉप साबित हुए। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने बड़ा फैसला लेते हुए उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया। हार्दिक की जगह पिछले दो मुकाबलों में सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी संभाली। हालांकि टीम की किस्मत नहीं बदली और मुंबई टूर्नामेंट से बाहर हो गई। कप्तान को ड्रॉप किए जाने के बाद ही सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई।

यह भी पढ़ें: IPL 2026 : चेपॉक में उर्विल पटेल का तूफान, 13 गेंदों में फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

MI को क्यों किया अनफॉलो, पोस्ट भी हटाए

हार्दिक पंड्या ने IPL 2026 में अपना आखिरी मैच 2 मई को खेला था। इसके बाद जब अगले मैच में वह टीम में नजर नहीं आए तो फैंस ने उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर गौर करना शुरू किया। तभी पता चला कि उन्होंने मुंबई इंडियंस से जुड़े कई पोस्ट हटा दिए हैं।

इतना ही नहीं, खबरें आने लगीं कि हार्दिक ने मुंबई इंडियंस के आधिकारिक अकाउंट को भी अनफॉलो कर दिया है। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर शुरू हो गया।

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी का नया कीर्तिमान : T20 करियर में सबसे तेज 100 छक्के जड़े, कई दिग्गजों को पीछे छोड़ा

क्या हार्दिक और मुंबई के बीच कुछ ठीक नहीं?

हार्दिक के अनफॉलो करने की खबर सामने आते ही कई तरह की बातें उड़ने लगीं। कुछ लोगों ने दावा किया कि उनका मुंबई इंडियंस से रिश्ता खत्म होने वाला है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दूसरी टीमों से जोड़कर देखा जाने लगा। इसके अलावा ड्रेसिंग रूम के माहौल, सीनियर खिलाड़ियों के साथ रिश्ते और टीम मैनेजमेंट के फैसलों को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई। फैंस यह जानना चाहते थे कि आखिर मुंबई और हार्दिक के बीच सब ठीक है या नहीं।

मुंबई को किया फिर से फॉलो

हालांकि बाद में तस्वीर कुछ अलग निकली। हार्दिक पंड्या ने कुछ समय के लिए मुंबई इंडियंस को अनफॉलो जरूर किया था, लेकिन बाद में उन्होंने फ्रेंचाइजी को फिर से फॉलो कर लिया। यानी मौजूदा समय में वह मुंबई इंडियंस के अकाउंट को फॉलो कर रहे हैं। ऐसे में साफ है कि सोशल मीडिया पर चल रही कई बातें सिर्फ अटकलें थीं। फिलहाल न तो हार्दिक की ट्रेडिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने आई है और न ही मुंबई इंडियंस की तरफ से कोई बयान आया है।

Featured News

दोनों ही विभागों में फ्लॉप साबित हुए पंड्या

हार्दिक पंड्या का प्रदर्शन इस सीजन में उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। उन्होंने 8 मैचों में सिर्फ 146 रन बनाए। उनका बल्लेबाजी औसत 20.8 रहा। गेंदबाजी में भी वह असर नहीं छोड़ सके और 8 मैचों में सिर्फ 4 विकेट ले पाए। उनका इकॉनeमी रेट 11.9 रहा, जो किसी भी ऑलराउंडर के लिए बेहद खराब माना जाता है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts