हरदा :जिला पंचायत CEO का औचक निरीक्षण, स्कूल में शिक्षक गायब मिले; नोटिस जारी करने के निर्देश

हरदा में जिला पंचायत सीईओ अंजली जोसेफ जोनाथन ने ग्राम पंचायत साल्याखेड़ी और नयापुरा का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे कार्य जल्द पूरे करने के निर्देश दिए। वहीं एक स्कूल में शिक्षकों की अनुपस्थिति और समय पर मध्यान्ह भोजन नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
जिला पंचायत CEO का औचक निरीक्षण, स्कूल में शिक्षक गायब मिले; नोटिस जारी करने के निर्देश
निरीक्षण करते हुए जिला पंचायत सीईओ

हरदा जिले में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) अंजली जोसेफ जोनाथन ने गुरुवार को ग्राम पंचायत साल्याखेड़ी के जोगा, उंढाल और साल्याखेड़ी गांवों के साथ-साथ ग्राम पंचायत नयापुरा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों की समीक्षा की और स्कूल में मिली लापरवाही पर सख्त नाराजगी जताई।

प्रधानमंत्री आवास जल्द पूरा करने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत CEO ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तीसरी किस्त प्राप्त कर चुके हितग्राहियों से चर्चा की। उन्होंने सभी लाभार्थियों को आवास निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश दिए और उनकी समस्याएं सुनकर आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया।

निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

सीईओ ने उन आवासों की भी समीक्षा की जिनका निर्माण अभी शुरू नहीं हुआ है या जो केवल प्लिंथ स्तर तक पहुंचे हैं। उन्होंने ग्राम रोजगार सहायकों को लंबी अवधि के मस्टर रोल जारी करने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके।

Breaking News

स्कूल में मिली लापरवाही

ग्राम जोगा के माध्यमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान शिक्षकों की अनुपस्थिति और समय-सारणी के अनुसार मध्यान्ह भोजन (मिड-डे मील) नहीं मिलने पर सीईओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

अधिकारी भी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत के CEO, सहायक यंत्री, परियोजना अधिकारी, उपयंत्री सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। जिला पंचायत CEO ने सभी अधिकारियों को सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

(Edited By - Shivani Gupta)

Uttam Tenguriya
By Uttam Tenguriya

हरदा जिला ब्यूरों - पीपुल्स समाचार संभागीय अध्यक्ष ( नर्मदापुरम) - पत्रकार कल्याण परिषद संचालक -...Read More

Latest Posts